
मारियूपोल में रूसी सेना को मिली बड़ी कामयाबी, यूक्रेन की ब्रिगेड ने किया सरेंडर,1026 सैनिकों ने डाले हथियार
AajTak
यूक्रेन पर रूस की बर्बरता लगातार जारी है. रूस ने नीपर ओब्लास्ट में सेंट्रल यूक्रेन के एक रेलवे स्टेशन में मिसाइल से हमला किया है, जिससे रेल व्यवस्था ठप्प हो गई है. साथ ही, मारियूपोल में यूक्रेन की 36वीं मरीन ब्रिगेड ने आत्मसमर्पण किया है.
यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच, मारियूपोल में रूसी सेना ने बड़ी कामयाबी का दावा किया है. मारियूपोल में यूक्रेन की पूरी ब्रिगेड ने सरेंडर कर दिया है. यूक्रेन की 36वीं मरीन ब्रिगेड ने आत्मसमर्पण किया है. इस आत्मसमर्पण के तहत,1026 सैनिकों ने हथियार डाले हैं. हथियार डालने वालों में 162 यूक्रेनी अधिकारी भी शामिल हैं.
रूस का दावा है कि दोनेत्स्क के बागियों के साथ रूसी सेना ने जो घेराबंदी की थी, उसमें रूस को बड़ी सफलता मिली है. इससे पहले आमने-सामने की लंबी लड़ाई चली, जिसके बाद 95 प्रतिशत इलाके में रूस ने कब्जा कर लिया.
अब क्रीवरी को बनाया जा रहा है निशाना
क्रीवरी खैरसॉन से बिल्कुल सटा हुआ इलाका है. यहां से 50 किलोमीटर की दूरी पर रूसी सेना रुकी हुई है. क्रीवरी राष्ट्रपति जेलेंस्की का भी इलाका है. यहां पर लड़ाई लगातार चल रही है. क्रीवरी को पाने की कोशिश की जा रही है. समुद्र से आना जना बिलकुल रुक गया है. यह इकोनॉमिक हब है और इस्पात का सेंटर भी है. इसलिए इसे निशाना बनाया जा रहा है. यहां के बाहरी इलाकों में 15 गांव हैं जहां आर-पार की लड़ाई छिड़ी हुई है.
सेंट्रल यूक्रेन के एक रेलवे स्टेशन में मिसाइल हमला
आजतक संवावदादात के मुताबिक, इस वक्त यूक्रेन में युद्ध का भीषण रूप देखा जा सकता है. नीपर ओब्लास्ट में सेंट्रल यूक्रेन के एक रेलवे स्टेशन में मिसाइल हमला हुआ है. इस हमले से रेल व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. दो दिन पहले एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ था. एक तरह से रूस एक पूर्वनियोजित रणनीति के तहत, पहले पूर्व में और अब मध्य में बड़े हमले कर रहा है.और धीरे-धीरे देश की सलामी स्लाइसिंग कर रहा है और आगे बढ़ रहा है. आने वाले दिनों में ये लड़ाई और भी भीषण रूप ले सकती है.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.






