
मायावती की तैयारी यूपी के विधानसभा उपचुनावों को दिलचस्प बनाने जा रही है?
AajTak
मायावती बरसों बाद यूपी के उपचुनावों के लिए जोरशोर से तैयारी में जुटी दिखाई पड़ी हैं. उपचुनावों को लेकर बीएसपी नेता के इस कदर गंभीर होने की क्या वजह हो सकती है? क्या वो आकाश आनंद को स्थापित करने के लिए ऐसा कर रही हैं, या समाजवादी पार्टी को अपने तरीके से कोई सबक सिखाना चाह रही हैं?
उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं. ज्यादातर सीटें विधायकों के लोकसभा चुनाव जीत कर संसद पहुंच जाने के कारण खाली हुई हैं. जिस तरह सारे ही राजनीतिक दल उपचुनावों की तैयारी कर रहे हैं, ऐसा तो आम चुनाव या विधानसभा चुनावों में ही देखने को मिलता है.
असल में, उपचुनावों की अहमियत लोकसभा चुनाव के नतीजों ने बढ़ा दी है. सत्ताधारी बीजेपी की तो कोशिश है कि हर हाल में सभी सीटों पर जीत सुनिश्चित हो सके. समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव के सामने जैसे भी मुमकिन हो लोकसभा चुनाव का प्रदर्शन बरकरार रखने की चुनौती है. बीएसपी नेता मायावती भी सभी 10 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी हैं - और ऐसे में मुकाबला दिलचस्प तो होना ही है.
हाल ही में SC/ST कोटे में सब-कैटेगरी को लेकर आये सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर मायावती ने आपत्ति जताई है - वैसे बीएसपी के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने आरक्षण को लेकर बीजेपी और कांग्रेस पर हमला बोला है.
मायावती के मन में क्या है
बीजेपी, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का तो उपचुनावों को लेकर एक्टिव होना समझ में भी आता है, लेकिन बीएसपी नेता मायावती का बढ़ा जोश थोड़ा हैरान करने वाला लगता है. मायवती तो शुरू से ही उपचुनाव लड़ने के खिलाफ रही हैं, लेकिन 2012 की चुनावी हार के बाद से तो बिलकुल भी उपचुनाव लड़ने के पक्ष में नहीं देखी गईं. उपचुनावों को लेकर एक बार मायावती की राय भी सामने आई थी. मायावती की नजर में उपचुनावों के नतीजे अक्सर सत्ताधारी पार्टी के पक्ष में ही आते हैं.
हालांकि, बीते कई साल में देखने को मिला है जब सत्ता में होने के बावजूद राजनीतिक दल उपचुनाव हार जाते हैं, और ऐसा कई राज्यों में बीजेपी के साथ भी हो चुका है - लेकिन यूपी का उपचुनाव तो बीजेपी के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है. विशेष रूप से फैजाबाद लोकसभा क्षेत्रा की मिल्कीपुर विधानसभा सीट. मिल्कीपुर जीतने के लिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तो जैसे पूरी ताकत ही झोंक दी है.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है







