
मानसून की दस्तक से पहले ही ढहने लगी इमारतें... राजधानी में तीन साल में हो चुके हैं 5 बड़े हादसे
AajTak
घटना के बाद भाजपा ने दिल्ली नगर निगम की मेयर पर निशाना साधा है. बीजेपी ने कहा है कि, एमसीडी आयुक्त को खतरनाक इमारतों के लिए विशेष सर्वेक्षण का आदेश तुरंत देना चाहिए. एक्सपर्ट ये भी कहते हैं कि असाधारण गर्मी में पुरानी जर्जर इमारतों में दरारें पड़ जाती हैं और अगामी मानसून में यह बहुत घातक साबित हो सकता है.
राजधानी दिल्ली के चूड़ीवालान इलाके में सोमवार को अचानक सड़क धंसने की वजह से संगमरमर वाली मस्जिद ढह गई. इस हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ है. बताया जा रहा है कि जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस वक्त मस्जिद पूरी तरह से खाली थी, जिसकी वजह से बड़ा हादसा टल गया.
पुलिस ने बताया कि दिल्ली के चूड़ीवालान इलाके में अचानक सड़क धंसने की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंचे के बाद मालूम हुआ कि सड़क धंसने की वजह से संगमरमर वाली मस्जिद ढह गई. ये हादसा दोपहर पौने तीन बजे करीब ये हादसा हुआ. अधिकारियों ने बताया कि पुरानी दिल्ली के हौज काजी इलाके में सोमवार को एक मस्जिद की दीवारों में दरारें दिखने के कुछ ही मिनट बाद उसका एक हिस्सा ढह गया.
बीजेपी ने मेयर पर साधा निशाना घटना के बाद भाजपा ने दिल्ली नगर निगम की मेयर पर निशाना साधा है. बीजेपी ने कहा है कि, एमसीडी आयुक्त को खतरनाक इमारतों के लिए विशेष सर्वेक्षण का आदेश तुरंत देना चाहिए. एक्सपर्ट ये भी कहते हैं कि असाधारण गर्मी में पुरानी जर्जर इमारतों में दरारें पड़ जाती हैं और अगामी मानसून में यह बहुत घातक साबित हो सकता है. दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर का आरोप है कि दिल्ली की महापौर डॉ. शैली ओबेरॉय की लापरवाही के कारण ही ये इमारत गिरी.
कपूर ने कहा है कि 2 सप्ताह पहले मैंने महापौर और नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर खतरनाक इमारतों का तत्काल सर्वेक्षण करने और सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की थी. दूसरी तरफ MCD का कहना है कि सर्वेक्षण चल रहा है और सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं. दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा है कि महापौर को दिल्लीवासियों को जवाब देना चाहिए कि यदि सर्वेक्षण चल रहा था तो चूड़ीवालान में सोमवार को ढही पुरानी मस्जिद को क्यों नहीं चिह्नित किया गया था. महापौर को जिम्मेदारी लेनी चाहिए और एमसीडी को आसपास की इमारतों को हुए नुकसान की भरपाई करनी चाहिए.
मानसून से पहले हो खतरनाक इमारतों के सर्वे दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने आयुक्त एमसीडी से आग्रह किया है कि वे खतरनाक इमारतों के लिए तुरंत विशेष सर्वेक्षण का आदेश दें और मानसून से पहले इमारतों की मरम्मत करने के इच्छुक लोगों को दिशा-निर्देश जारी करें. मानसून से पहले खतरनाक इमारत के सर्वे में दिल्ली नगर निगम ने 60 ऐसी इमारतों को स्पॉट किया है जहां पर मरम्मत की जरूरत है. दावा है कि 24 इमारतों की मरम्मत भी हो चुकी है. पांच इमारतों को जर्जर घोषित किया गया है. 30 जून तक निगम यह सर्वे पूरा कर लेगा.
ऐसे होता है दिल्ली नगर निगम का सर्वे मानसून से पहले तीनों नगर निगम के इंजीनियर सर्वे के बाद खतरनाक भवनों की मरम्मत का सुझाव देते हैं. जर्जर हो चुकी इमारतों को नोटिस देकर खाली कराते हैं. नोटिस मिलने के महीने भर के अंदर इन्हें खाली करना होता है. इन इमारत को लेकर इंजीनियर सुझाव देते हैं इनमे किसी मशीन का इस्तेमाल नहीं होता है.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.






