
'मानवता के लिए खतरा...', एक्ट्रेस रोजी ओ’डॉनेल पर भड़के राष्ट्रपति ट्रंप, अमेरिका की नागरिकता रद्द करने की दी धमकी
AajTak
रोजी ओ’डॉनेल ने इस महीने की शुरुआत में एक TikTok वीडियो पोस्ट कर टेक्सास में 4 जुलाई को आई बाढ़ पर दुख जताया था, जिसमें 119 लोगों की मौत हुई. उन्होंने इस वीडियो में ट्रंप प्रशासन की उस नीति की आलोचना की थी, जिसमें पर्यावरण निगरानी और आपदा पूर्वानुमान से जुड़ी सरकारी एजेंसियों के फंड में कटौती की गई थी.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को टॉक शो होस्ट और अभिनेत्री रोजी ओ’डॉनेल पर तीखा हमला बोलते हुए उनकी अमेरिकी नागरिकता छीनने की धमकी दे डाली. ट्रंप का यह बयान टेक्सास में आई भीषण बाढ़ और उस पर प्रशासन की प्रतिक्रिया को लेकर ओ’डॉनेल द्वारा की गई आलोचना के बाद आया है.
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा, "क्योंकि रोजी ओ’डॉनेल हमारे महान देश के हित में नहीं हैं, इसलिए मैं गंभीरता से विचार कर रहा हूं कि उनकी नागरिकता वापस ली जाए. वह मानवता के लिए खतरा हैं, और अगर आयरलैंड उन्हें रखना चाहता है तो वहीं रहें. गॉड ब्लेस अमेरिका!"
गौरतलब है कि रोजी ओ’डॉनेल ने इस महीने की शुरुआत में एक TikTok वीडियो पोस्ट कर टेक्सास में 4 जुलाई को आई बाढ़ पर दुख जताया था, जिसमें 119 लोगों की मौत हुई. उन्होंने इस वीडियो में ट्रंप प्रशासन की उस नीति की आलोचना की थी, जिसमें पर्यावरण निगरानी और आपदा पूर्वानुमान से जुड़ी सरकारी एजेंसियों के फंड में कटौती की गई थी.
ओ’डॉनेल ने कहा था, "टेक्सास में जो कुछ हुआ वह एक भयावह कहानी है. जब राष्ट्रपति प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली और मौसम विभाग की क्षमताएं खत्म कर देते हैं, तो हमें इस तरह के नतीजे रोज देखने को मिल सकते हैं."
ट्रंप प्रशासन, राज्य और स्थानीय अधिकारियों पर अब यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या इस बाढ़ से पहले कोई रोकथाम संभव थी? यह बाढ़ स्वतंत्रता दिवस की सुबह आई थी और इसमें कई बच्चों समेत 120 से अधिक लोगों की मौत हो गई. हालांकि, राष्ट्रपति ट्रंप ने शुक्रवार को टेक्सास का दौरा किया और कहा कि इन परिस्थितियों में हमारी एजेंसियों ने असाधारण काम किया.
क्या रोजी की नागरिकता छीन सकते हैं ट्रंप?

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.








