
महीप कपूर के बाद बेटी Shanaya Kapoor हुईं कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट
AajTak
शनाया ने लिखा- 'मैं कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई हूं. मुझमें हल्के लक्षण हैं पर मैं ठीक महसूस कर रही हूं और मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है. चार दिन पहले किए गए टेस्ट में, मेरी रिपोर्ट निगेटिव आई थी, प्रीकॉशन के लिए जब दोबारा टेस्ट किया तो पॉजिटिव आया.'
कोरोना वायरस ने बॉलीवुड सितारों को फिर एक बार दहशत में डाल दिया है. करीना कपूर और अमृता अरोड़ा के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से अन्य सेलेब्स कोविड-19 से संक्रमित पाए गए. इसमें संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर का नाम भी शामिल है. अब महीप की बेटी शनाया कपूर भी कोरोना से संक्रमित हो गई हैं. शनाया ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












