
महिला पंडित ने कराई दीया मिर्जा की शादी! तस्वीर देखकर फैंस बोले- ये है सही मायनों में फेमिनिज्म
AajTak
शादी की तस्वीर शेयर करते हुए दिया ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा- प्यार एक संपूर्ण चक्र है जिसे हम घर कहते हैं. इसकी पुकार को सुनना, इसके लिए दरवाजा खोलना और फिर इससे मुलाकात करना भी कितना जादुई है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा सोमवार को बिजनेसमैन वैभव रेखी संग शादी के बंधन में बंध गईं. जल्द ही दीया मिर्जा की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आ गईं और देखते ही देखते ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होनी शुरू हो गईं. तस्वीरों में दिया मिर्जा और वैभव रेखी के लुक के अलावा एक और चीज थी जो गौर करने लायक थी. वो खास बात ये थी कि दीया की शादी कोई पुरुष पंडित नहीं बल्कि एक महिला पंडित करा रही थीं. शादी की तस्वीर शेयर करते हुए दीया ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा- प्यार एक संपूर्ण चक्र है जिसे हम घर कहते हैं. इसकी पुकार को सुनना, इसके लिए दरवाजा खोलना और फिर इससे मुलाकात करना भी कितना जादुई है.More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












