
महिला ने दान कर दिए 6 करोड़, बेटी को नहीं दी फूटी कौड़ी, कहा- मेरी मर्जी
AajTak
महिला ने बताया कि उसने 6 करोड़ से अधिक रुपये चैरिटी के लिए दान कर दिए थे. उस वक्त बेटी विश्वविद्यालय की फीस भरने के लिए संघर्ष कर रही थी. उसके ऊपर एजुकेशन लोन था. लेकिन बेटी की आर्थिक मदद करने के बजाय उसने एक बड़ी रकम दूसरों को दे दी.
6 करोड़ रुपये चैरिटी के लिए दान करने वाली एक महिला सुर्खियों में हैं. एक इंटरव्यू में महिला ने बताया कि उन्होंने अपने माता-पिता या बेटी के लिए कुछ भी नहीं छोड़ा. कर्ज में डूबी बेटी की मदद करने के बजाय अपनी सारी संपत्ति बेचकर उससे मिले पैसे दान कर दिए. अब इस इंटरव्यू के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर महिला की आलोचना शुरू हो गई है. मामला चीन का है.
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, एक व्लॉगर ने शंघाई की सड़क पर घूम रही महिला का इंटरव्यू लिया था. इस इंटरव्यू में महिला ने बताया उन्होंने 2019 में बौद्ध धर्म अपना लिया था और फिर साधु बन गईं. इस दौरान महिला ने अपने सारे पैसे दान कर दिए. घर, गाड़ी सब बेच दिया और उससे जो भी रकम मिली उसे भी दान में दे दिया.
बेटी कर्ज में, मां ने 6 करोड़ दान में दे दिए
महिला ने बताया कि उन्होंने करीब 5.88 मिलियन युआन (6 करोड़ 69 लाख से अधिक) रुपये चैरिटी के लिए दान दिए थे. उस वक्त उनकी बेटी विश्वविद्यालय की फीस भरने के लिए संघर्ष कर रही थी. उसके ऊपर एजुकेशन लोन था. लेकिन बेटी की आर्थिक मदद करने के बजाय एक बड़ी रकम दूसरों को दे दी. उन्होंने माता-पिता या बेटी के लिए कुछ भी नहीं छोड़ा.
महिला ने कहा कि जहां माता-पिता ने मेरे फैसले का समर्थन किया, वहीं बेटी को मेरा फैसला समझ नहीं आया. माता-पिता आमतौर पर चीजों को अच्छे पक्ष से देखते हैं. वे समझते हैं कि मैंने अपना पैसा दान किया है. वो मेरा कमाया हुआ था और उस पर मेरी ही मर्जी चलती.
महिला का ये वीडियो चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया है. Weibo पर इसे 220 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है. हजारों यूजर्स ने इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी है. कई लोगों ने महिला की आलोचना भी की है.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.







