
महिला ने टैक्सी ड्राइवर का किया यौन शोषण, अचानक फ्रन्ट सीट पर आ गई थी
AajTak
एक महिला तीसरी बार यौन शोषण की दोषी पाई गई हैं. उन्होंने एक टैक्सी ड्राइवर के साथ टैक्सी में ही आपत्तिजनक हरकत की थी. इसके लिए उन्होंने टैक्सी ड्राइवर को पैसे भी ऑफर किए थे. इस मामले में उन्हें हाल में दोषी करार दिया गया. महिला की सजा का अभी ऐलान नहीं किया गया है.
पुरुष टैक्सी ड्राइवर का यौन शोषण करने के मामले में एक महिला को अदालत ने दोषी करार दिया है. सुनवाई के दौरान महिला को कोर्ट में पेश किया गया था. महिला पर यह भी आरोप लगाया गया था कि टैक्सी से सफर के दौरान उन्होंने ड्राइवर से शारीरिक संबंध के लिए कहा.
इससे पहले भी महिला पर सेक्शुअल असॉल्ट के आरोप लगे थे. 2 साल पहले कंडक्टर का यौन शोषण करने के आरोप में उन्हें ट्रेन से उतार दिया गया था. बताया जाता है कि तब वह नशे में थीं.
दोषी करार दी गईं महिला का नाम आइरीन टोरी है. वह स्कॉटलैंड के डूंडी की रहनेवाली हैं. मई 2020 में वह एक टैक्सी से घर जा रही थीं. वह बैक सीट पर बैठी थीं. लेकिन चलती गाड़ी में फ्रंट सीट पर आकर उन्होंने टैक्सी ड्राइवर के साथ दुर्व्यवहार किया.
42 साल की टोरी ने टैक्सी ड्राइवर को संबंध बनाने के बदले पैसे देने का भी ऑफर दिया. टोरी ने खुद भी माना कि वह ड्राइवर को संबंध बनाने के लिए फोर्स कर रही थीं. मामले पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने उन्हें दोषी ठहरा दिया है. हालांकि, कोर्ट ने अब तक सजा का ऐलान नहीं किया है.
टोरी पहले से ही सेक्स ऑफेंडर्स की लिस्ट में हैं. उनके खिलाफ यह कार्रवाई पुलिस ऑफिसर के सामने नेकेड सेक्स एक्ट के बाद की गई थी. वहीं, साल 2019 में उन्होंने शराब पीने के बाद एक ट्रेन कंडक्टर के साथ अभद्र हरकत की थी.
प्रोस्क्यूटर लोरा अपोस्टोलोवा ने कोर्ट को बताया- वह (टोरी) बैक सीट पर बैठी थीं. सफर के दौरान उन्होंने ड्राइवर से सवाल-जवाब करना शुरू किया. उन्होंने ड्राइवर से पूछा कि क्या वह शादीशुदा है, और क्या वह अपनी पत्नी को धोखा दे सकता है?

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.







