
'महिलाएं हिजाब नहीं पहन रही, इसलिए कम बारिश हो रहीं', ईरान के इमाम के बिगड़े बोल
AajTak
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के एक निकट सहयोगी मोहम्मद मेहदी हुसैनी हामेदानी का कहना है कि देश में महिलाएं हिजाब पहनने के अनिवार्य नियम का उल्लंघन कर रही हैं, जिससे देश में कम बारिश हो रही है. उन्होंने कहा कि किसी शॉपिंग मॉल, संस्थान या फार्मेसी जाकर यह कल्पना करना असंभव है कि हम एक इस्लामिक मुल्क में जी रहे हैं.
ईरान के एक इमाम ने बेहद विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि हिजाब नहीं पहनने वाली महिलाएं देश में कम बारिश के लिए जिम्मेदार हैं, जिस वजह से देश जल संकट का सामना कर रहा है.
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के एक निकट सहयोगी मोहम्मद मेहदी हुसैनी हामेदानी का कहना है कि देश में महिलाएं हिजाब पहनने के अनिवार्य नियम का उल्लंघन कर रही हैं, जिससे देश में कम बारिश हो रही है. उन्होंने कहा कि किसी शॉपिंग मॉल, संस्थान या फार्मेसी जाकर यह कल्पना करना असंभव है कि हम एक इस्लामिक मुल्क में जी रहे हैं.
उन्होंने प्रशासन से यह सुनिश्चित करने को कहा कि वे दुकानों और शॉपिंग मॉल को ये चेतावनी दें कि बिना हिजाब के किसी महिला को घुसने नहीं दिया जाए.
ईरान में जल संकट
दो हफ्ते पहले ईरान सरकार ने पुष्टि की थी कि देश के 270 से अधिक शहर जल संकट से जूझ रहे हैं. देश के कई बांधों का जलस्तर काफी कम हो गया है.
ईरान वॉटर कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने एक चेतावनी भी जारी की थी, जिसमें कहा गया था कि आगामी सालों में पानी की कीमतें बढ़ जाएंगी. देश में जल संकट को देखते हुए ईरान बीते पचास सालों में सबसे खराब सूखे का सामना कर रहा है, जिसे कृषि सहित आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है.

मैं श्वेता सिंह सीधे युद्ध भूमि से आपको महायुद्ध के बीसवें दिन की खबर बता रही हूं. कल ईरान की गैस फील्ड पर इजरायल के हमले के बाद लगातार चार खाड़ी देश के ऑयल-गैस डिपो-रिफाइनरी पर बड़ा हमला ईरान ने कर दिया है. ईरान ने सऊदी अरामको और यूएई के टर्मिनल के अलावा कतर के सबसे बड़े गैस टू लिक्वड प्लांट रास लफान पर मिसाइल हमला कर दिया. कतर के इस प्लांट से दुनिया को 20 से 25 प्रतिशत गैस की सप्लाई होती है. वहीं सऊदी अरब के यनबू पोर्ट पर स्थित सैमरेफ ऑयल रिफाइनरी पर हवाई हमला हुआ है.

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.










