
महाराष्ट्र के जलगांव में रेल हादसा... बंद फाटक तोड़ ट्रैक पर चढ़ा ट्रक, तेज रफ्तार ट्रेन ने 500 मीटर तक घसीटा!
AajTak
महाराष्ट्र के जलगांव में गेहूं से लटा ट्रक रेलवे फाटक तोड़ते हुए ट्रैक पर पहुंच गया. इसी दौरान ट्रेन आ गई. ट्रेन चालक ने देखा तो तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाई, लेकिन इसके बावजूद ट्रेन के आगे फंसा ट्रक 500 मीटर तक घसीटता रहा. यह घटना आज तड़के 4:30 बजे हुई. गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ.
महाराष्ट्र के जलगांव (Jalgaon) में ट्रेन ने एक गेहूं से भरे ट्रक को लगभग 500 मीटर तक घसीट दिया. यह घटना तब हुई, जब ट्रक चालक ने बंद रेलवे गेट को तोड़ते हुए ट्रैक पार करने की कोशिश की, लेकिन तेज रफ्तार ट्रेन अचानक आ गई. इस दौरान ट्रक ट्रेन के साथ काफी दूर तक घसीटता चला गया. गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को चोट नहीं पहुंची.
जानकारी के अनुसार, बोदवड रेलवे स्टेशन के पास सुबह 4:30 बजे अमरावती एक्सप्रेस (12111) ने एक गेहूं से भरे ट्रक को लगभग 500 मीटर तक घसीटा. यह हादसा तब हुआ जब ट्रक चालक ने बंद रेलवे गेट को तोड़कर ट्रैक पार करने की कोशिश की, लेकिन अचानक सामने से तेज रफ्तार ट्रेन आ गई.
बोदवड रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेलवे फाटक फिलहाल बंद कर दिया गया है, क्योंकि वहां एक नया पुल बन चुका है. हालांकि, स्थानीय वाहन चालकों को इस बदलाव की पूरी जानकारी नहीं है. इसी के चलते शुक्रवार की सुबह एक ट्रक चालक गेहूं से लदा ट्रक लेकर जा रहा था, वह रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश कर रहा था.
यह भी पढ़ें: मोबाइल में व्यस्त साले को बचाने के लिए जीजा ने लगाई छलांग, ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की दर्दनाक मौत!
रेलवे फाटक बंद था, जिसे तोड़ते हुए ट्रक ट्रैक पर पहुंच गया, लेकिन इसी बीच अमरावती एक्सप्रेस तेज गति से वहां आ गई. ट्रेन के ड्राइवर ने स्थिति को भांपते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाए, लेकिन ट्रेन को पूरी तरह रोक नहीं सका. नतीजतन, ट्रक ट्रेन के इंजन से टकरा गया और करीब 500 मीटर तक घसीटता चला गया.
ट्रेन ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.






