
महाराष्ट्र की सियासत लेगी करवट? 20 साल बाद आज एक मंच पर होंगे ठाकरे ब्रदर्स, शरद पवार और कांग्रेस ने बनाई दूरी
AajTak
मंच पर राज और उद्धव ठाकरे के साथ-साथ इस विजय रैली में भाग लेने वाली पार्टियों के अध्यक्ष या राज्य प्रमुख भी मौजूद रहेंगे. हालांकि, एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार और महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल के इस रैली में शामिल नहीं होने की बात सामने आ रही है.
महाराष्ट्र की राजनीतिक में आज एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम देखने को मिलेगा, जिसमें दो दशकों से अलग-थलग पड़े राज और उद्धव ठाकरे मराठी अस्मिता के नाम पर एक साथ एक मंच पर नजर आएंंगे. ठाकरे बंधुओं के मंच साझा करने से अटकलें लगाई जाने लगी हैं कि क्या यह मौका सियासी बदलावों के लिए जाने जाने वाले महाराष्ट्र में एक नए राजनीतिक गठबंधन का संकेत हो सकता है? राज और उद्धव ठाकरे के इस पुनर्मिलन को मुमकिन बनाया नई शिक्षा नीति में प्रस्तावित थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी (त्रि-भाषा नीति) ने. दोनों नेताओं ने इसे मराठी अस्मिता से जोड़ा और यह कहकर इस नीति का विरोध किया कि केंद्र सरकार इसके बहाने गैर-हिंदी भाषी राज्यों पर हिंदी थोपना चाहती है.
यह मनसे और शिवसेना-यूबीटी का संयुक्त विरोध ही था, जिसके कारण महायुति सरकार को अपने कदम पीछे खींचने पड़े और त्रि-भाषा नीति को स्थगित करना पड़ा. मराठी एकता की इस जीत का जश्न मनाने के लिए 5 जुलाई को सुबह 10 बजे वर्ली के NSCI डोम में मनसे और शिवसेना-यूबीटी की ओर से एक भव्य रैली आयोजित की जाएगी. इस कार्यक्रम में मराठी लेखक, कवि, शिक्षक, संपादक और कलाकारों सहित विविध लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. उद्धव सेना और मनसे दोनों के नेताओं द्वारा बड़ी संख्या में लोगों को शामिल करने के लिए विजय रैली की सावधानीपूर्वक योजना बनाई गई है.
यह भी पढ़ें: 'जय महाराष्ट्र, जय गुजरात', शिंदे ने अमित शाह की मौजूदगी में लगाया नारा, विपक्ष ने घेरा तो सपोर्ट में आए फडणवीस
रैली में नहीं आएंगे शरद पवार और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
मंच पर राज और उद्धव ठाकरे के साथ-साथ इस विजय रैली में भाग लेने वाली पार्टियों के अध्यक्ष या राज्य प्रमुख भी मौजूद रहेंगे. हालांकि, एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार और महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल के इस रैली में शामिल नहीं होने की बात सामने आ रही है. दोनों नेताओं को मनसे ने आमंत्रित किया है. लेकिन मनसे सूत्रों ने बताया कि हर्षवर्धन सपकाल से संपर्क नहीं हो पाया क्योंकि वह उपलब्ध नहीं थे. शरद पवार कल मुंबई में हैं, लेकिन उनके विजय रैली में शामिल होने की संभावना नहीं है. वर्ली डोम में 7,000-8,000 लोग बैठ सकते हैं, सभी उपस्थित लोगों की मंच पर होने वाली गतिविधि ठीक से दिखे, यह सुनिश्चित करने के लिए अंदर, बाहर और आस-पास की सड़कों पर एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं.
ठाकरे बंधुओं के पुनर्मिलन पर BJP-शिवसेना का कटाक्ष

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.







