
मलेशियाः शो के दौरान महिला ने उतारे कपड़े, मचा बवाल
AajTak
मलेशियाई महिला पर आरोप है कि उसने स्टैंडअप कॉमेडी के दौरान मंच पर ही अपने पारंपरिक परिधान उतार दिए. उन्होंने अंदर एक छोटी ड्रेस पहनी हुई थी. यह वीडियो चार जून का बताया जा रहा है, जिसके उनके प्रेमी ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया था.
मुस्लिम बहुल देश मलेशिया में स्टैंडअप कॉमेडी शो के दौरान मंच पर ही महिला कॉमेडियन ने अपने कपड़े उतार दिए. इस घटना का वीडियो वायल होने के बाद देश में बवाल मच गया है. पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया.
प्रेमी पर आरोप है कि उसने ही यह वीडियो शूट कर उसे अपने यूट्यूब पेज पर अपलोड किया था.
यह वीडियो चार जून को शूट किया गया था. आरोपी महिला सीती नूरामीरा अब्दुल्ला (26) पर आरोप है कि उसने मंच पर अपने पारंपरिक परिधान को उतार दिया. उसने अंदर छोटी ड्रेस पहनी हुई थी.
सीती के प्रेमी एलेक्जेंडर नवीन विजयचंद्रन (38) ने कुआलालंपुर के क्रैकहाउस कॉमेडी क्लब के ओपन माइक सेशन में फिल्माए गए इस 54 सेकेंड के वीडियो को बाद में अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट कर दिया था.
इस कपल के यूट्यूब चैनल पर सीती के और भी वीडियो हैं, जिसमें उन्होंने लॉन्जरी (Lingerie) पहनी हुई है और कुछ वीडियो में वह सेक्स टिप देती नजर आ रही हैं.
सीती और विजयचंद्रन पर बुधवार को अदालत में आरोप लगाए गए. सीती ने समाज में घृणा और वैमनस्य फैलाने के आरोपों से इनकार किया जबकि विजयचंद्रन ने भी अपमानजनक कंटेंट अपलोड करने और बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल के आरोपों को खारिज किया.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि अगर ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह सुरक्षित और खोलता नहीं है, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स पर हमला करेगा. ट्रंप ने लिखा कि अमेरिका सबसे बड़े पावर प्लांट से शुरुआत करते हुए उन्हें नष्ट कर देगा. देखें वीडियो.

मिडिल ईस्ट संकट का असर अब श्रीलंका की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखने लगा है. सरकार ने ईंधन कीमतों में करीब 25% की भारी बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आम जनता और परिवहन क्षेत्र पर दबाव बढ़ गया है. बस ऑपरेटरों ने हड़ताल की चेतावनी दी है, जबकि महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. ऊर्जा संकट ने 2022 जैसी आर्थिक चुनौतियों की यादें ताजा कर दी हैं.









