
मराठी भाषा विवाद पर नितेश राणे का ठाकरे बंधुओं को चैलेंज, उद्धव और राज क्या स्वीकार करेंगे?
AajTak
महाराष्ट्र की राजनीति में हिंदी बोलने वालों के फेवर में कोई सामने नहीं आ रहा है. महाराष्ट्र सरकार और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मुंह में तो जैसे दही जम गया हो. दूसरा कोई मामला होता तो बीजेपी के विरोध में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, आरजेडी जैसे दल खड़े हो गए होते. पर यहां ठाकरे बंधुओं को ललकारने वाला एक मराठी नितेश राणा ही सामने आए हैं.
महाराष्ट्र में 5 जुलाई यानी कल शनिवार को ठाकरे बंधुओं, पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और एमएनएस अध्यक्ष राज ठाकरे, की मराठा विजय दिवस रैली है. करीब 20 साल बाद दोनों भाई एक साथ एक मंच पर होंगे. जाहिर है कि मराठा अस्मिता को मराठी भाषा से जोड़कर राजनीति चमकाने की कोशिश की जाएगी. हिंदी-मराठी भाषाई विवाद की आग भड़काने के बाद दोनों भाई बीजेपी नेता और महाराष्ट्र के मत्स्य पालन मंत्री नितेश राणे के निशाने पर हैं. दोनों भाइयों की मंशा को राणे ने चैलेंज किया है.
मीरा-भायंदर में MNS कार्यकर्ताओं द्वारा मराठी न बोलने के चलते एक व्यापारी की पिटाई के बाद महाराष्ट में माहौल तनावपूर्ण है. नितेश राणे ने इस घटना को हिंदू-मुस्लिम मुद्दे से जोड़ते हुए ठाकरे बंधुओं को चुनौती दी है कि वे मुस्लिम बहुल इलाकों में जाकर उनसे मराठी बुलवाएं. जाहिर है कि यदि ठाकरे बंधु असल चुनौती मिली है. इस चुनौती को अगर वे स्वीकार करते हैं, तो वे कई तरह की मुश्किलों में पड़ सकते हैं. फिलहाल अभी तक ठाकरे बंधुओं की ओर से राणे के चैलेंज पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. साफ लगता है कि ठाकरे बंधु राणे के बयान को अवॉयड कर रहे हैं. नहीं तो अब तक कम से कम शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत का बयान तो आ ही गया होता.
नितेश राणे ने 3 जुलाई 2025 को एक टीवी साक्षात्कार में ठाकरे बंधुओं को चैलेंज करते हुए कहा था कि अगर हिम्मत है, तो नल बाजार और मोहम्मद अली रोड जैसे मुस्लिम बहुल इलाकों में जाकर मराठी बुलवाकर दिखाएं. अपनी ताकत सिर्फ गरीब हिंदुओं पर क्यों दिखाते हैं? जावेद अख्तर और आमिर खान क्या मराठी बोलते हैं? हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे. राणे ने इस मुद्दे को हिंदू-मुस्लिम ध्रुवीकरण से जोड़ते हुए ठाकरे बंधुओं पर जिहादी मानसिकता को बढ़ावा देने का आरोप लगाया.
राणे की चुनौती न केवल MNS की हिंसा की प्रतिक्रिया थी, बल्कि ठाकरे बंधुओं की मराठी अस्मिता की राजनीति को कमजोर करने की रणनीति भी है. 5 जुलाई 2025 को राज और उद्धव ठाकरे की मराठी विजय दिवस रैली में मराठी अस्मिता को और भड़काया जाएगा. राणे इसे अवसरवादी गठजोड़ करार देते हैं.
इसमें कोई दो राय नहीं हो सकती कि मुंबई का माहौल इतना खराब होने के बावजूद देश का कोई भी नेता हिंदी बोलने वालों के फेवर में सामने नहीं आ रहा है. महाराष्ट्र सरकार और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मुंह में तो जैसे दही जम गया हो. बीजेपी नेता भी शांत है. दुर्भाग्य से उत्तर भारत विशेषकर यूपी और बिहार के बीजेपी विरोधी नेता भी इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं. दूसरा कोई मामला होता तो बीजेपी के विरोध में कांग्रेस , समाजवादी पार्टी, आरजेडी जैसे दलों ने बीजेपी सरकार के खिलाफ कमर कस लिया होता. पर बेचारे हिंदी भाषियों के लिए ठाकरे बंधुओं को ललकारने वाला कोई भी नेता सामने नहीं आया.
ऐसे समय में नितेश राणे हिंदी भाषियों के पक्ष में संकटमोचक बनकर सामने आए हैं. महाराष्ट्र की राजनीति में पहली बार राज ठाकरे को उन्हीं के अंदाज में चुनौती मिली है. राणे चैलेंज देते हैं कि हिम्मत हैं तो नल बाजार या मोहम्मद अली रोड पर जाकर मराठी बोलकर दिखाओ. ...दम है तो यहां किसी को कान के नीचे मारकर दिखाओं.गरीब दुकानदार को क्यों मारते हो , जावेद अख्तर और आमिर खान के मुंह से मराठी निकालने की हिम्मत है? जाहिर है कि नितेश राणे के चैलेंज का जवाब देने की हिम्मत दोनों ठाकरे बंधुओं में नहीं है. दरअसल उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के साथ यही मुश्किल है .

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.







