
मराठी नहीं, हिंदुत्व की राह... उत्तर भारत पर ठाकरे के बदले मिजाज का क्या है 'राज'
AajTak
महारष्ट्र की सियासत में इन दिनों मराठी अस्मिता की नहीं बल्कि हिंदुत्व की राजनीति पर सियासी घमासान छिड़ा हुआ है. सूबे की बदले हुए सियासी मिजाज में मनसे प्रमुख राज ठाकरे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शान में कसीदे गढ़ रहे हैं तो सीएम उद्धव ठाकरे को भोगी बता रहे हैं. मराठी दांव फेल हो गया तो राज ठाकरे ने हिंदुत्व का नया दांव चला है.
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे एक समय उत्तर भारतीयों के खिलाफ मोर्चा खोले हुए थे, लेकिन अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुरीद बन गए हैं. राज ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर तंज कसते हुए कहा कि दुर्भाग्य से महाराष्ट्र में हमारे यहां कोई 'योगी' नहीं हैं, हमारे पास जो हैं वो 'भोगी'. राज ठाकरे अपने आपको हिंदुत्व के नेता के तौर पर स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि महाराष्ट्र की सियासत में शिवसेना के हिंदू वोटों को अपने पाले में ला सकें?
महाराष्ट्र की राजनीति इन दिनों अजान और हनुमान चालीसा के इर्द-गिर्द ही घूम रही है. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना शुरू से ही मराठी पहचान को लेकर आक्रामक रही है, जिसके चलते कई बार उन पर कई बार उत्तर भारतीयों को पीटने का भी आरोप लगा. लेकिन, शिवसेना के कांग्रेस और एनसीपी से हाथ मिलाने के बाद सूबे के बदले हुए सियासी मिजाज में राज ठाकरे ने अपना राजनीतिक ट्रैक चेंज किया है. ऐसे में वो मराठी अस्मिता के बजाय ऐसे तमाम मुद्दों को उठा रहे हैं, जो उग्र हिंदुत्व को धार देने वाले माने जाते हैं.
राज ठाकरे ने कुछ दिनों पहले गुड़ी पड़वा के मौके पर धमकी दी थी कि महाराष्ट्र में मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर तीन मई तक नहीं हटाए गए तो जबाव में एमएनएस के कार्यकर्ता मस्जिद के बाहर हनुमान चलीसा का पाठ करेंगे. इसके बाद देश भर में लाउडस्पीकर को लेकर सियासत गर्मा गई थी. ऐसे में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को निर्देश दिया था कि धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों से दूसरों को असुविधा नहीं होनी चाहिए. इसके बाद सूबे के तमाम मंदिर-मस्जिद से लाउडस्पीकर हटा लिए गए हैं या फिर उनकी आवाज कम कर दी गई है. ऐसे में राज ठाकरे ने सीएम योगी को बधाई दी तो उद्धव ठाकरे को भोगी बता डाला है.
बता दें कि बाल ठाकरे ने शिवसेना की स्थापना 1966 में एक मराठी पहचान स्थापित करने के तौर पर की थी, लेकिन बाद सियासी संगठन का रूप ले लिया गया. 1980-90 के दशक में शिवसेना ने राजनीतिक एजेंडा के तौर पर हिंदुत्व को गले लगा लिया. बाल ठाकरे को उनके समर्थक हिंदू हृदय सम्राट कहते थे. शिवसेना की छवि एक कट्टर हिंदुवादी पार्टी के तौर पर रही, लेकिन 2019 में शिवसेना ने अपने वैचारिक विरोधी कांग्रेस-एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बनाया. इसके बाद से ही शिवसेना पर हिंदुत्व की राजनीति को छोड़ देने के आरोप लग रहे हैं.
वहीं, राज ठाकरे पिछले दो दशक से आक्रममक मराठी कार्ड खेलकर देख चुके हैं, लेकिन सियासी सफलता हासिल नहीं कर सकें. ऐसे में अब राज ठाकरे अपने चाचा बाल ठाकरे के नक्शे कदमों पर चल रहे हैं. बाल ठाकरे ने जिस तरह से मराठी पहचान की राजनीति शुरू की थी और फिर हिंदुत्व को अपना लिया था, उसी राह पर राज ठाकरे हैं. बाला ठाकरे ने नब्बे के दशक में सड़क पर पढ़ी जाने वाली नमाज और लाउडस्पीकर से दी जाने वाली अजान को राजनीतिक मुद्दा बनाया था.
1992 में मस्जिदों से दी जाने वाली अजान के खिलाफ बाला साहब ठाकरे के आदेश पर मुंबई के कई मंदिरों में महाआरती के आयोजन किया था. ऐसे में ही राज ठाकरे ने अब हनुमान चलीसा के बाद अक्षय तृतीया के मौके पर समूचे महाराष्ट्र में महाआरती पाठ का आह्वान भी किया. इतना ही नहीं राज ठाकरे ने जून के शुरुआती दिनों में अयोध्या में रामलला के दर्शन करने जाने का ऐलान कर रखा है. इस तरह राज ठाकरे महाराष्ट्र में हिंदुत्व के इर्द-गिर्द अपनी सियासी तानाबाना बुनने में जुटे हैं.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







