
मदुरै: पोस्टर में राज्यपाल को बताया RSS सपोर्टर, PFI कैडर के खिलाफ केस
AajTak
छह मई को एक पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में शामिल हुए तमिलनाडु के राज्यपाल ने कहा था कि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया एक बहुत ही खतरनाक संगठन है. अनिवार्य रूप से इसका उद्देश्य इस देश को भीतर से अस्थिर करना है.
तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि के खिलाफ पॉपुलर फ्रट ऑफ इंडिया (PFI) के कार्यकर्ताओं ने पोस्टरबाजी की है जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है. मामला मदुरै का है.
मदुरै में तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि की आलोचना करते हुए उन्हें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) का समर्थक बताते हुए पोस्टर देखा गया. पोस्टर में तमिल में लिखा गया है कि आप (आरएन रवि) अपना बयान वापस लें. RSS के पक्ष में जहर न उगलें. पोस्टर में यह भी लिखा गया है कि राज्यपाल जनता के हितों के खिलाफ काम न करें.
पोस्टर की जानकारी के बाद थल्लाकुलम पुलिस ने PFI के पदाधिकारी मुहम्मद अबुदहिर और सैयद इसहाक के खिलाफ आरोप दायर किया है. साथ ही पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच पड़ताल आगे जारी है.
पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में राज्यपाल ने दिया था बयान
दरअसल, राज्यपाल आरएन रवि हाल ही में चेन्नई में एक पुस्तक विमोचन समारोह में शामिल हुए थे. इस दौरान उन्होंने कहा था कि कुछ संगठन भारत में सांप्रदायिक वैमनस्य (communal disharmony) को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने समारोह में दावा किया था कि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया एक खतरनाक संगठन है. माना जा रहा है कि राज्यपाल के इस बयान के बाद प्रतिशोध के रूप में ये पोस्टर लगाया गया है.
छह मई को आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल आरएन रवि ने कहा था कि राजनीतिक संसाधन के रूप में हिंसा का उपयोग आतंकवाद का काम है. इसे लेकर कोई भ्रम नहीं होना चाहिए, चाहे वह माओवादी हो, चाहे कश्मीर में हो या पूर्वोत्तर में. इस देश में कोई भी संस्था जो राजनीतिक संसाधन के रूप में हिंसा का उपयोग करती है, वह आतंकवाद का काम है.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.











