
मणिपुर में फिर तनाव... मंत्री-MLA के घरों पर हमले, CM आवास तक मार्च पर अड़े प्रदर्शनकारी
AajTak
उग्रवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद बोरोब्रेका राहत शिविर से 6 लोगों की किडनैपिंग हो गई थी. दो दिन बाद मणिपुर-असम सीमा पर जिरी नदी और बराक नदी के संगम के पास तीन शव बरामद किए गए. इस किडनैपिंग और हत्या के विरोध में शनिवार शाम को प्रदर्शनकारी राजधानी इंफाल के कीशमपत जंक्शन पर एकत्र हुए और बीरेन सिंह सरकार के खिलाफ नारे लगाए.
मणिपुर सरकार ने शनिवार को गृह मंत्रालय को लिखे एक पत्र में राज्य के छह पुलिस स्टेशनों के अधिकार क्षेत्र के तहत सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम (AFSPA), 1958 को हटाने का अनुरोध किया. यह फैसला शुक्रवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक के बाद आया. कैबिनेट ने केंद्र सरकार से सेमकाई, लमसांग, लमलाई, जिरीबाम, लीमाखोंग और मोरंग पुलिस स्टेशनों के अधिकार क्षेत्र वाले इलाकों से फिर से AFSPA लागू करने के अपने फैसले पर विचार करने और उसे रद्द करने का अनुरोध किया.
जिरीबाम में ताजा हिंसा के कुछ दिनों बाद 14 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इन इलाकों में फिर से AFSPA लागू करने की घोषणा की थी. मणिपुर में 3 मई, 2023 से जातीय हिंसा की शुरुआत हुई थी, जो थमने का नाम नहीं ले रही है. गत 12 नवंबर को हथियार बंद उग्रवादियों ने जिरीबाम जिले के बोरोबेक्रा पुलिस स्टेशन पर हमला कर दिया था. इस पुलिस स्टेशन में सीआरपीएफ का कैंप है और पास में राहत शिविर भी लगा है. जवाबी कार्रवाई में सीआरपीएफ ने 11 उग्रवादियों को मार गिराया था. सीआरपीएफ के एक जवान को भी गोली लगी थी.
यह भी पढ़ें: मणिपुर के 7 जिलों में इंटरनेट बंद, दो जिलों में कर्फ्यू... जिरीबाम में 6 शव मिलने के बाद सरकार अलर्ट
उग्रवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद बोरोब्रेका राहत शिविर से 6 लोगों की किडनैपिंग हो गई थी. दो दिन बाद मणिपुर-असम सीमा पर जिरी नदी और बराक नदी के संगम के पास तीन शव बरामद किए गए. इस किडनैपिंग और हत्या के विरोध में शनिवार शाम को प्रदर्शनकारी राजधानी इंफाल के कीशमपत जंक्शन पर एकत्र हुए और बीरेन सिंह सरकार के खिलाफ नारे लगाए. बीजेपी हेडक्वार्टर के सामने भी लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी सीएम आवास तक मार्च करना चाहते थे और बीरेन सिंह से मिलना चाहते थे. उनकी मांग है कि 24 घंटे के भीतर राहत शिविर से 6 लोगों का अपहरण करने वाले दोषियों की गिरफ्तारी की जाए.
मंत्रियों और विधायकों के घर पर हमला
भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस छोड़नी पड़ी. राज्य के अन्य हिस्सों में भी छिटपुट विरोध प्रदर्शन हुए. प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को मणिपुर के तीन मंत्रियों और छह विधायकों के आवासों को निशाना बनाया, जिसके बाद सरकार को इंफाल घाटी में कर्फ्यू लगाना पड़ा. तनावपूर्ण हालात को ध्यान में रखते हुए मणिपुर सरकार ने 6 जिलों में इंटरनेट सर्विस सस्पेंड कर दी है. पुलिस अधिकारियों को संदेह है कि बरामद हुए शव जिरीबाम जिले से किडनैप किए गए छह लोगों में से ही हैं. इंफाल घाटी स्थित नागरिक सामाजिक संगठनों ने आरोप लगाया है कि उग्रवादियों ने बोरोबेक्रा पुलिस थाने पर उनके हमले को सुरक्षा बलों द्वारा विफल किए जाने के बाद, पीछे हटते समय रिलीफ कैंप से 6 लोगों का अपहरण कर लिया था.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है







