
मणिपुर में उग्रवादियों पर बड़ी कार्रवाई, चार प्रतिबंधित संगठनों के सदस्य गिरफ्तार
AajTak
मणिपुर में एक बार फिर सुरक्षा बलों ने उग्रवादी संगठनों पर बड़ी कार्रवाई की है.अलग-अलग अभियानों में चार प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों के सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. इस पूरी घटना की जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी.
मणिपुर में एक बार फिर सुरक्षा बलों ने उग्रवादी संगठनों पर बड़ी कार्रवाई की है.अलग-अलग अभियानों में चार प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों के सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. इस पूरी घटना की जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी.
इंफाल वेस्ट जिले के सगोलबंद सयांग कुराओ माखोंग इलाके से 46 वर्षीय ठोकचोम ओंगबी अनिता देवी को गिरफ्तार किया गया. उनके पास से एक पिस्टल, 33 जिंदा कारतूस, पांच सिम कार्ड और छह मोबाइल फोन बरामद किए गए.
UNLF-K का सदस्य भारत-म्यांमार सीमा से पकड़ा गया. तेनुगोपल जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास से प्रतिबंधित यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (UNLF-K) के सदस्य मोइरांगथम रिकी सिंह (22) को गिरफ्तार किया गया.
PREPAK संगठन का उग्रवादी काकचिंग से गिरफ्तार
काकचिंग जिले के सेकमैजिन निंगोलखोंग इलाके से 33 साल के लैशराम बिशोरजीत मैतेई को गिरफ्तार किया गया. वह स्थानीय व्यापारियों से जबरन वसूली में शामिल था. 54 साल के युमनाम प्रेमजीत मैतेई को इंफाल वेस्ट जिले के ककवा इलाके में एक फर्नीचर की दुकान से गिरफ्तार किया गया. वह लकड़ी ढोने वाले वाहनों से जबरन वसूली कर रहा था.
मणिपुर के कैसे हैं ताजा हालात

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.






