
मंगलुरु मॉब लिंचिंग मामला: सोशल मीडिया पर फर्जी खबर फैलाने के आरोप में 3 लोगों पर दर्ज हुआ केस
AajTak
मंगलुरु शहर के बाहरी इलाके कुडुपु गांव में एक क्रिकेट मैच के दौरान हुए विवाद के बाद लोगों के एक ग्रुप ने एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी, क्योंकि उसने कथित तौर पर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाए थे.
कर्नाटक (Karnataka) की मंगलुरु पुलिस ने एक शख्स की 'भीड़ द्वारा हत्या' के संबंध में सोशल मीडिया पर कथित रूप से फर्जी और भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस आयुक्त अनुपम अग्रवाल ने बताया कि सांप्रदायिक अशांति भड़काने के इरादे से झूठी खबर साझा की गई थी. तीनों व्यक्तियों पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.
कोनाजे इलाके में हुई पहली घटना में एक आरोपी ने व्हाट्सएप ग्रुप पर एक फर्जी मैसेज पोस्ट किया था, जिसमें दावा किया गया था कि हत्या का हथियार बरामद कर लिया गया है.
'व्हाट्सएप ग्रुप पर भड़काऊ कंटेंट...'
बार्के इलाके के दूसरे व्यक्ति ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर मामले के बारे में भ्रामक जानकारी पोस्ट की. तीसरा मामला मुन्नूर गांव के जाकिर हुसैन के खिलाफ कंकनाडी टाउन में दर्ज किया गया, जिसने कथित तौर पर एक व्हाट्सएप ग्रुप पर भड़काऊ सामग्री प्रसारित की थी. पुलिस ने गलत सूचना फैलाने और सार्वजनिक शांति भंग करने के आरोप में डिजिटल प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है.
यह भी पढ़ें: कर्नाटक हाई कोर्ट का ऑर्डर, भारत में अब बंद होगी ये ईमेल सर्विस?
क्या है पूरा मामला?

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.







