
'भुगतने होंगे गंभीर परिणाम...', अलास्का में होने वाली बैठक से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन को दी चेतावनी
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति पुतिन अलास्का में शुक्रवार को मिलने जा रहे हैं ताकि रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म किया जा सके. लेकिन, इस मुलाकात से पहले ट्रंप ने पुतिन को चेतावनी दे दी है. भारत भी इस बातचीत पर नजर बनाए हुए है.
2022 में यूक्रेन और रूस के बीच जंग शुरू हुई थी. लेकिन अब तक इसका कोई परिणाम नहीं निकल सका है. इस जंग को रोकने के लिए कई देशों की ओर से प्रयास किए गए. हालांकि, कोई भी सफल नहीं रहा. युद्धविराम पर सहमति नहीं बन सकी. इस बीच कल, यानी 15 अगस्त को, अलास्का में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच होने वाली मुलाकात इस जंग के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है.
इस मुलाकात से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने साफ-साफ शब्दों में पुतिन को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि मॉस्को अगर यूक्रेन के साथ शांति वार्ता में बाधा डालने की कोशिश करता हो तो इसके गंभीर परिणाम होंगे.
पत्रकारों से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा कि अगर अलास्का में होने वाली बैठक में कोई ठोस परिणाम नहीं निकलता है तो मॉस्को के ख़िलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे. शायद आर्थिक प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं.
हालांकि, ट्रंप की ओर से ये स्पष्ट नहीं किया गया कि किस तरह के आर्थिक प्रतिबंध लगाए जाएंगे या कब से लगाए जाएंगे. बस अभी आर्थिक प्रतिबंध लगाए जाने की बात कही गई है.
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अलास्का में होने वाली बैठक दूसरे बैठक के लिए एक कदम होगा, जिसमें यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की भी शामिल होंगे. अगर पहली बैठक सकारात्मक रहती है तो हम फिर तुरंत दूसरी बैठक का आयोजन करेंगे. मैं इसे तुरंत ही करना चाहूंगा. अगर वह चाहे तो मैं उनके बीच होने वाली बैठक में शामिल हो जाऊंगा. ये उनके ऊपर है कि उन्हें मेरी मौजूदगी बैठक में चाहिए या नहीं.
ट्रंप का बाइडेन पर हमला

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.








