
भुखमरी-कर्ज की वजह से अपनी बेटियों को बेच रहे अफगानी!
AajTak
अफगानिस्तान के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं. तालिबानी राज और बदहाल अर्थव्यवस्था के चलते अफगानिस्तान के गरीब लोगों के लिए भुखमरी के ऐसे हालात हो चुके हैं कि इस देश में बाल-विवाह में बेतहाशा बढ़ोतरी हो चुकी है. इस साल 15 अगस्त को तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा जमा लिया था और तालिबानी सत्ता के 100 दिनों के पूरे होने के बाद हालात कहीं से भी सुधरते नहीं दिख रहे हैं
अफगानिस्तान में तालिबानी सत्ता के 100 दिनों के पूरे होने के बाद हालात कहीं से भी सुधरते नहीं दिख रहे हैं. तालिबानी राज और बदहाल अर्थव्यवस्था के चलते अफगानिस्तान के गरीब लोग भुखमरी से जूझ रहे हैं. हालत ये है कि परिवार का पेट पालने के लिए कई लोग अपनी बच्चियों को शादी के लिए बेचने को मजबूर हो गए हैं. कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में अफगानिस्तान में बाल विवाह और बढ़ जाएंगे.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.









