
भिखारियों को सऊदी जाने से रोकने के लिए पाकिस्तान का एक्शन, 4300 को No-Fly लिस्ट में डाला
AajTak
पाकिस्तान से निरंतर भिखारी भेजे जाने की समस्या ने सऊदी अरब और अन्य मध्य पूर्वी देशों के सामने मुश्किलें पैदा की है. इससे निपटने के लिए पाकिस्तान ने 4,300 भिखारियों को एग्जिट कंट्रोल लिस्ट में डाला है. सऊदी अरब ने पिछले साल सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी थी.
पाकिस्तान लंबे समय से आतंकवाद, डंकी रूट और भिखारियों के निर्यात के लिए बदनाम रहा है. हाल ही में, मध्य पूर्व के कई देशों ने इस्लामाबाद को चेतावनी दी थी कि अगर भिखारियों के निर्यात को नहीं रोका गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसको ध्यान में रखते हुए पाकिस्तान ने करीब 4,300 भिखारियों को एग्जिट कंट्रोल लिस्ट (ECL) में डाल दिया है, ताकि वे देश से बाहर जाकर सऊदी अरब ना पहुंच सकें.
सऊदी अरब ने सितंबर में उठाई गई चिंता के बाद यह ऐलान किया गया है, जिसमें पाकिस्तान से हज और उमराह वीजा का दुरुपयोग करके मक्का और मदीना में भीख मांगने वालों को रोकने के लिए चेतावनी दी गई थी.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में बेहोश भिखारी की जेब से मिले 5 लाख रुपये! सऊदी जाकर मांगता था भीख
पाकिस्तान ने कार्रवाई के बारे में सऊदी को दी जानकारी
पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन रजा नकवी ने बुधवार को सऊदी अरब के डिप्टी इंटीरियर मंत्री नासिर बिन अब्दुलअजीज अल दावूद को पाकिस्तान द्वारा भिखारियों को किंगडम में भेजने वाले 'माफिया' के खिलाफ उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी. रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान ने सऊदी अरब जाने वाले भिखारियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है.
सऊदी अरब में पाकिस्तानी भिखारियों की समस्या वास्तविक है. मक्का, मदीना और जेद्दा की सड़कों पर पाकिस्तानी भिखारियों की भीड़ आम है, जिससे यह एक गंभीर समस्या बन गई है. पाकिस्तान में महंगाई और बिगड़ती आर्थिक हालत के चलते, पाकिस्तानी नागरिक वेस्ट एशियाई देशों, खासतौर पर सऊदी अरब, में भीख मांगने के इरादे से जाते हैं. कई हज और उमराह वीजा का इस्तेमाल करते हैं और बाद में भीख मांगने में शामिल हो जाते हैं.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








