
भारत vs INDIA की बहस के बीच अक्षय कुमार का बड़ा फैसला, बदला फिल्म का नाम
AajTak
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म 'द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू' का नाम बदलकर 'द ग्रेट भारत रेस्क्यू' कर दिया है. नाम हुआ ये बड़ा बदलाव उस वक्त किया गया है जब पूरे देश में भारत vs INDIA की बहस हो रही है.
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म 'द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू' का नाम बदलकर 'द ग्रेट भारत रेस्क्यू' कर दिया है. ये बदलाव देश का नाम इंडिया से भारत रखने की चर्चा के बीच किया गया है. इसके पहले अमिताभ बच्चन भी सोशल मीडिया पर भारत माता की जय लिखकर अपनी राय दे चुके हैं.
इस फिल्म का पहला टीजर भी अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है. टीजर में आप उन्हें माइनिंग इंजीनियर जसवंत सिंह गिल के अवतार में देख सकते हैं. ये कहानी जसवंत और उनकी बहादुरी की कहानी पर आधारित है. साल 1989 में जसवंत ने जमीन से 350 फीट नीचे फंसे 65 माइनर्स को बचाया था. ये घटना रानीगंज में हुई थी, जिसे मिशन रानीगंज के नाम से भी जाना जाता है. पहले इस फिल्म का नाम 'द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू' रखा गया था. लेकिन अब नए वीडियो के साथ अक्षय ने फिल्म के नए नाम 'द ग्रेट भारत रेस्क्यू' का ऐलान कर दिया है. फिल्म का पहला टीजर गुरुवार, 7 सितंबर को रिलीज किया जाने वाला है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












