
भारत से घातक हथियार के लिए आर्मीनिया ने की बड़ी डील, पाकिस्तान-तुर्की के दोस्त अजरबैजान की बढ़ेगी मुश्किल
AajTak
आर्मेनिया और अजरबैजान में चल रहे विवाद के बीच भारत ने आर्मेनिया के साथ हथियारों की बड़ी डील की है. दोनों देशों की इस डील में मिसाइल, रॉकेट लॉन्चर शामिल हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो यह सौदा करीब दो हजार करोड़ रुपये में हुआ है, जो भारत के आधुनिक शस्त्र उद्योग को बढ़ावा देगा.
आर्मीनिया और अजरबैजान की सेनाओं के बीच बढ़ रहे विवाद के बीच भारत ने आर्मीनिया के साथ हथियारों की एक बड़ी डील की है, जिसमें मिसाइल, रॉकेट और गोला-बारूद भी शामिल है. भारत के साथ इस डील से आर्मीनिया को सुरक्षा और मजबूती मिलेगी. दूसरी ओर, भारत में भी हथियारों के उद्योग को बढ़ावा मिलेगा.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत और आर्मीनिया के बीच यह डील करीब दो हजार करोड़ रुपयों में तय हुई है. सबसे खास बात है कि इस डील के तहत आर्मीनिया भारतीय पिनाका रॉकेट सिस्टम पाने वाला पहला विदेशी ग्राहक होगा.
आर्मीनिया को सबसे पहले भारत स्वदेशी पिनाका मल्टी बैरेल रॉकेट लॉन्चरों की सप्लाई करेगा. पिनाका को भारतीय डिफेंस रिसर्च एंड डेवलेपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने डेवलेप किया है, जिन्हें अलग-अलग स्वदेशी प्राइवेट कंपनियों में बनाया गया है. पिनाका रॉकेट सिस्टम के अलावा आर्मीनिया को एंटी टैंक रॉकेट और गोला-बारूद भी सप्लाई किया जाएगा.
आर्मीनिया और अजरबैजान में चल रहा विवाद आर्मीनिया और अजरबैजान के बीच जंग जैसे हालात बने हुए हैं. सितंबर महीने के दूसरे सप्ताह की शुरुआत में दोनों देशों की सेनाओं के बीच बॉर्डर झड़प भी हुई, जिसमें काफी संख्या में लोग भी मारे गए. दोनों देशों के बीच पहाड़ी क्षेत्र पर विवाद को लेकर अभी शांति होने के आसार नहीं नजर आ रहे हैं.
भारत के भरोसेमंद आर्मीनिया को इस डिफेंस डील से मजबूती मिलेगी, इसमें कोई शंका का सवाल नहीं है. भारत से बड़ी तादाद में हथियारों को खरीदने से न सिर्फ आर्मेनिया के सुरक्षा उपकरण अपडेट होंगे, बल्कि अजरबैजान पर भी इसका काफी असर पड़ेगा.
पाकिस्तान है अजरबैजान का खास दोस्त, तुर्की से भी यारी भारत के जिन हथियारों के बल पर आर्मीनिया अपने दुश्मन अजरबैजान पर धाक जमाएगा, वह अजरबैजान पाकिस्तान का काफी करीबी है. सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं बल्कि तुर्की से भी अजरबैजान के अच्छे रिश्ते हैं. तीनों देशों ने साल 2020 में 44 दिनों का संयुक्त सैन्य अभ्यास भी किया था. इस अभ्यास को 'थ्री ब्रदर्स' का नाम दिया गया था.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.








