
'भारत से आग्रह है कि...', पुतिन से मिले PM मोदी तो यूक्रेन को लेकर US ने भारत से कही ये बात
AajTak
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि भारत हमारा स्ट्रैटेजिक साझेदार है जिनके साथ हमारी स्पष्ट बातचीत है. इसमें रूस के साथ भारत के संबंधों को लेकर हमारी चिंताएं भी शामिल हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के दो दिवसीय दौरे पर हैं. उनके इस दौरे पर दुनियाभर की नजरें हैं. पीएम मोदी का ये रूस दौरा ऐसे समय पर हो रहा है, जब एक तरफ नाटो की बैठक हो रही है जबकि दूसरी तरफ दुनियाभर में कई मोर्चों पर युद्ध चल रहा है. ऐसे में अमेरिका ने पीएम मोदी के इस दौरे को लेकर बयान दिया है.
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि भारत हमारा स्ट्रैटेजिक साझेदार है जिनके साथ हमारी स्पष्ट बातचीत है. इसमें रूस के साथ भारत के संबंधों को लेकर हमारी चिंताएं भी शामिल हैं.
मिलर ने कहा कि हमने हंगरी के प्रधानमंत्री ओर्बान की तरह मोदी को भी यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात करते देखा. हमें लगता है कि ये बहुत बड़ा कदम है. ऐसे में हम रूस के साथ बातचीत करने वाले किसी भी देश की तरह भारत से भी आग्रह करते हैं कि यूक्रेन में युद्ध को लेकर कोई भी समाधान संयुक्त राष्ट्र चार्टर, यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता का सम्मान करता हो.
मिलर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इस दौरे को लेकर जो बयान देंगे, हम उस पर गौर करेंगे. लेकिन जैसा कि मैंने कहा कि हमने रूस के साथ भारत के संबंधों को लेकर हमारी चिंताओं को उनके सामने स्पष्ट किया है. ऐसे में उम्मीद है कि रूस के साथ बातचीत करते समय भारत या कोई भी देश ये स्पष्ट करें कि रूस को संयुक्त राष्ट्र चार्टर का सम्मान करना चाहिए. इसके साथ ही यूक्रेन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करना चाहिए.
पीएम मोदी के रूस दौरे पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ उनकी द्विपक्षीय बातचीत से जुड़े सवाल पर उन्होंने ये जवाब दिया. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को रूस पहुंचे थे. उन्होंने यहां रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की.
मीटिंग के दौरान पुतिन ने बांहे फैलाकर पीएम मोदी का स्वागत किया और उन्हें अपना 'परम मित्र' बताया. रूसी राष्ट्रपति और पीएम मोदी के बीच प्राइवेट मीटिंग भी हुई, इस मीटिंग में पीएम मोदी को कई तरह के व्यंजन भी परोसे गए.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.








