
भारत सरकार से तुर्की को झटका, Celebi एयरपोर्ट सर्विस का सिक्योरिटी क्लीयरेंस रद्द
AajTak
नागरिक विमानन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) द्वारा जारी आदेश के अनुसार सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (Celebi Airport Services India Pvt Ltd) को 21 नवंबर 2022 को ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसी के रूप में सुरक्षा मंजूरी दी गई थी, जिसे अब रद्द कर दिया गया है.
भारत सरकार ने गुरुवार को तुर्की की ग्राउंड हैंडलिंग सर्विस प्रोवाइडर कंपनी सेलेबी एविएशन (Celebi Aviation) का सिक्योरिटी क्लियरेंस तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है. ये कदम राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में उठाया गया है, जिसकी पुष्टि एक आधिकारिक आदेश में की गई.
ये फैसला ऐसे समय पर आया है जब भारत और तुर्की के रिश्तों में खटास आ गई है. तुर्की ने न केवल भारत के खिलाफ जाकर पाकिस्तान का समर्थन किया, बल्कि भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई आतंक विरोधी कार्रवाई की भी आलोचना की थी.
नागरिक विमानन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) द्वारा जारी आदेश के अनुसार सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (Celebi Airport Services India Pvt Ltd) को 21 नवंबर 2022 को ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसी के रूप में सुरक्षा मंजूरी दी गई थी, जिसे अब रद्द कर दिया गया है.
नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार जिन एयरपोर्ट्स पर वर्तमान में सेलेबी एविएशन सेवाएं दे रही थी, वहां वैकल्पिक ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर अंतरिम व्यवस्थाएं की जाएंगी. जल्द ही नए सर्विस प्रोवाइडर की नियुक्ति के लिए निविदाएं जारी की जाएंगी.
देश के प्रमुख एयरपोर्ट्स पर तैनात थी सेलेबी एविएशन
सेलेबी एविएशन देश के 9 बड़े एयरपोर्ट्स जिनमें दिल्ली, मुंबई और चेन्नई जैसे संवेदनशील एयरपोर्ट शामिल हैं, उन पर ग्राउंड हैंडलिंग, कार्गो सेवा और एयरसाइड ऑपरेशन जैसे हाई सिक्योरिटी वाले कार्यों को कर रही थी.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.












