
भारत समेत 75 देशों को राहत, चीन पर 125% वाला टैरिफ बम... अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के नए ऐलान की बड़ी बातें
AajTak
अमेरिका-चीन व्यापार तनाव के बीच ट्रंप का यह अब तक का सबसे आक्रामक कदम माना जा रहा है. इससे पहले चीन ने भी बुधवार को पलटवार करते हुए अमेरिका से आयात होने वाले उत्पादों पर टैक्स बढ़ाकर 84 प्रतिशत कर दिया, जो पहले 34 प्रतिशत था. चीन के विदेश मंत्रालय ने इस कदम की आलोचना करते हुए कहा कि वह अपने वैध अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए ठोस और मजबूत कदम उठाएगा.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर बड़ा आर्थिक प्रहार करते हुए उसके उत्पादों पर 125 प्रतिशत आयात शुल्क लगाने की घोषणा की है. इससे पहले अमेरिका ने यह दर बढ़ाकर 104 प्रतिशत कर दी थी. इसके बाद चीन ने भी अमेरिका से आने वाले उत्पादों पर शुल्क बढ़ाकर 84 प्रतिशत कर दिया. वहीं, भारत समेत 75 देशों को ट्रंप ने बड़ी राहत देते हुए 'रिसिप्रोकल टैरिफ' पर 90 दिनों की छूट देने की घोषणा की है. इस अवधि में इन देशों पर केवल 10 प्रतिशत शुल्क लागू रहेगा.
यह फैसला ऐसे समय में आया है जब दुनिया के बड़े देशों के बीच व्यापारिक तनाव चरम पर पहुंच रहा है और वैश्विक मंदी की आशंकाएं गहराने लगी हैं. ट्रंप के इस फैसले को एक तरफ जहां चीन पर दबाव बनाने की रणनीति माना जा रहा है, वहीं दूसरी ओर आलोचकों का कहना है कि यह कदम वैश्विक बाजारों में गिरावट और भारी आलोचना के बाद उठाया गया ‘यू-टर्न’ है.
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर कहा, “मैंने 90 दिन की PAUSE अधिकृत की है और इस दौरान अन्य देशों के लिए रेसिप्रोकल टैरिफ को घटाकर 10% कर दिया गया है, जो तुरंत प्रभाव से लागू है.”
चीन के खिलाफ ट्रंप का अब तक का सबसे बड़ा कदम
अमेरिका-चीन व्यापार तनाव के बीच ट्रंप का यह अब तक का सबसे आक्रामक कदम माना जा रहा है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “चीन ने विश्व बाजारों के प्रति जो असम्मान दिखाया है, उसके जवाब में अमेरिका अब 125% शुल्क वसूलेगा. चीन को यह समझना होगा कि अमेरिका और अन्य देशों का शोषण अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.”
इससे पहले चीन ने भी बुधवार को पलटवार करते हुए अमेरिका से आयात होने वाले उत्पादों पर टैक्स बढ़ाकर 84 प्रतिशत कर दिया, जो पहले 34 प्रतिशत था. चीन के विदेश मंत्रालय ने इस कदम की आलोचना करते हुए कहा कि वह अपने वैध अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए ठोस और मजबूत कदम उठाएगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.








