
'भारत में कई अवसर इनका फायदा उठाएं', इंडिया-फ्रांस CEO फोरम में बोले PM मोदी
AajTak
पीएम मोदी ने भारत-फ्रांस सीईओ फोरम को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने भारत और फ्रांस के कारोबारी नेताओं से दोनों देशों के बीच दोस्ती को बढ़ाने की दिशा में काम करने का भी आह्वान किया. उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि आप दोनों देशों की इस महान यात्रा को तेज करने और मजबूत करने के लिए काम करें.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ भारत-फ्रांस सीईओ फोरम को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने भारत में चल रहे आर्थिक सुधारों पर प्रकाश डाला. साथ ही फ्रांसीसी व्यापार जगत को भारत में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने की बात कही.
पीएम मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और मैंने व्यापार सहयोग में विविधता लाने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए शीर्ष सीईओ से मुलाकात की. मैंने भारत में सुधारों पर प्रकाश डाला और उद्यमियों से हमारे देश में उपलब्ध कई अवसरों का लाभ उठाने का आग्रह किया.
पीएम मोदी ने भारत और फ्रांस के कारोबारी नेताओं से दोनों देशों के बीच दोस्ती को बढ़ाने की दिशा में काम करने का भी आह्वान किया. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के व्यापारिक समुदाय ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में बहुत योगदान दिया है. उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि आप दोनों देशों की इस महान यात्रा को तेज करने और मजबूत करने के लिए काम करें.
भारत और फ्रांस ने रणनीतिक साझेदारी के 25 साल पूरे कर लिए हैं, पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों के व्यापारिक नेताओं ने लंबी यात्रा में बड़ी भूमिका निभाई है. प्रधानमंत्री ने कहा कि हम रणनीतिक साझेदारी के 25 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं. इस यात्रा में बिजनेस लीडर्स ने बड़ी भूमिका निभाई है.
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा इस फोरम में विमानन, विनिर्माण, रक्षा, प्रौद्योगिकी और ऊर्जा सहित विभिन्न क्षेत्रों में फ्रांसीसी पक्ष से 16 और भारत की ओर से 24 सीईओ शामिल थे.
वहीं,पीएम मोदी ने और इमैनुएल मैक्रों ने शुक्रवार को एलिसी पैलेस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की. इस दौरान रणनीतिक साझेदारी के भविष्य की रूपरेखा तैयार करने पर चर्चा हुई. एजेंडा में रक्षा, अंतरिक्ष, नागरिक परमाणु, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, व्यापार और निवेश, ऊर्जा, जलवायु कार्रवाई, संस्कृति और द्विपक्षीय सहयोग के व्यापक क्षेत्र शामिल थे. इस दौरान भारत की G20 अध्यक्षता, इंडो-पैसिफिक से जुड़े मुद्दों और क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा हुई.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.








