
भारत ने मालदीव को दी बड़ी राहत, 50 मिलियन डॉलर का कर्ज किया स्थगित, दो साल के लिए बढ़ाया फूड कोटा
AajTak
शुक्रवार रात मालदीव के 59वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोशल सेंटर में आयोजित एक आधिकारिक समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुइज्जू ने बताया कि भारत ने पहले ही 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कर्ज अदायगी के समय को स्थगित कर दिया है.
भारत और मालदीव के रिश्तों में हालिया दौर में आई तल्खी किसी से छिपी नहीं है. केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए इस बार के बजट में भी मालदीव को दी जाने वाली अनुदान सहायता राशि में कटौती की गई है. इन सबके बीच भारत ने मालदीव को दिए गए 50 मिलियन डॉलर के कर्ज अदायगी के समय में छूट दी है, यह बात खुद राष्ट्रपति मुइज्जू ने कही है.
मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू ने कहा है कि भारत ने मालदीव के 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर के कर्ज अदायगी को स्थगित (Postponed) दिया है. शुक्रवार रात मालदीव के 59वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोशल सेंटर में आयोजित एक आधिकारिक समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुइज्जू ने बताया कि भारत ने पहले ही 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कर्ज अदायगी के समय को स्थगित कर दिया है.
भारत ने बढ़ाया फूड कोटा इसके अलावा, मुइज्जू ने बताया कि भारत सरकार ने मालदीव के खाद्य कोटा को दो साल के लिए और बढ़ा दिया है. मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने कुछ महीने पहले एक बयान में कहा था कि भारत हमारा 'निकटतम सहयोगी' बना रहेगा और नई दिल्ली से मालदीव को ऋण राहत प्रदान करने का आग्रह किया था.
यह भी पढ़ें: मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू पर काला जादू करने वाली महिला मंत्री कौन हैं? जानें क्या चाहती थीं
विदेशी सैनिक नहीं रहेंगे देश में
राष्ट्रपति ने कहा कि मालदीव ने रक्षा संप्रभुता सुनिश्चित करने के अपने प्रारंभिक प्रयास को पूरा कर लिया है. राष्ट्रपति ने कहा कि अब यह पूरा हो गया है और गारंटी दी है कि विदेशी सैनिक, चाहे वर्दी में हों या नहीं, मालदीव में मौजूद नहीं रहेंगे. राष्ट्रपति ने कहा कि भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए प्लेटफार्मों से सभी सैन्य कर्मियों को निकाल लिया गया है, जिन्हें अब सिविलियंस द्वारा संचालित किया जा रहा है. उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि आपातकालीन सेवाओं के लिए हनीमाधू से माले शहर तक पहली रोगी परिवहन उड़ान का भी संचालन शुरू हो गया है.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.






