
भारत ने फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र एजेंसी को 2.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर का दान दिया
AajTak
भारत ने सोमवार को फिलिस्तीनी शरणार्थियों को दी जाने वाली शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, राहत और सामाजिक सेवाओं सहित एजेंसी के मुख्य कार्यक्रमों और सेवाओं के लिए 2.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर दिए. यह योगदान फिलिस्तीन में भारत की प्रतिनिधि (आरओआई) रेनू यादव द्वारा UNRWA के विदेश संबंध विभाग के भागीदारी निदेशक करीम आमेर को सौंपा गया.
भारत ने फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र एजेंसी को 2.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर का दान दिया है. फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी (UNRWA), 1950 से कार्यरत है. यह फिलिस्तीन शरणार्थियों के लिए प्रत्यक्ष राहत कार्यक्रम चलाती है. इसे संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों के स्वैच्छिक योगदान से वित्त पोषित किया जाता है.
भारत ने सोमवार को फिलिस्तीनी शरणार्थियों को दी जाने वाली शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, राहत और सामाजिक सेवाओं सहित एजेंसी के मुख्य कार्यक्रमों और सेवाओं के लिए 2.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर दिए. यह योगदान फिलिस्तीन में भारत की प्रतिनिधि (आरओआई) रेनू यादव द्वारा UNRWA के विदेश संबंध विभाग के भागीदारी निदेशक करीम आमेर को सौंपा गया.
आरओआई ने यरूशलेम में UNRWA के क्षेत्रीय कार्यालय में हैंडओवर समारोह के दौरान क्षेत्र में एजेंसी की गतिविधियों और फिलिस्तीनी शरणार्थियों को दी जाने वाली सेवाओं के लिए भारत के समर्थन की तारीफ की.
इससे पहले 19 नवंबर को भारत ने मिस्र के एल-अरिश हवाई अड्डे के जरिये फिलिस्तीन के लोगों को 32 टन मानवीय सहायता पहुंचाई थी. 2018 से भारत ने UNRWA को 27.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर दिए हैं. भारत ने घोषणा की कि वह अगले दो वर्षों में UNRWA में 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर का योगदान देगा.
फरवरी 2018 में पहली बार भारतीय प्रधानमंत्री की फिलिस्तीन यात्रा के दौरान, भारत ने UNRWA के मुख्य बजट में अपना वार्षिक वित्तीय योगदान चार गुना बढ़ाकर 1.25 मिलियन अमेरिकी डॉलर से 5 मिलियन अमेरिकी डॉलर कर दिया.

मैं श्वेता सिंह सीधे युद्ध भूमि से आपको महायुद्ध के बीसवें दिन की खबर बता रही हूं. कल ईरान की गैस फील्ड पर इजरायल के हमले के बाद लगातार चार खाड़ी देश के ऑयल-गैस डिपो-रिफाइनरी पर बड़ा हमला ईरान ने कर दिया है. ईरान ने सऊदी अरामको और यूएई के टर्मिनल के अलावा कतर के सबसे बड़े गैस टू लिक्वड प्लांट रास लफान पर मिसाइल हमला कर दिया. कतर के इस प्लांट से दुनिया को 20 से 25 प्रतिशत गैस की सप्लाई होती है. वहीं सऊदी अरब के यनबू पोर्ट पर स्थित सैमरेफ ऑयल रिफाइनरी पर हवाई हमला हुआ है.

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.










