
'भारत ने डैम बनाया तो युद्ध होगा...', सिंधु जल संधि पर PAK के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की गीदड़भभकी
AajTak
पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने धमकी दी है कि यदि भारत सिंधु जल संधि को स्थगित रखता है और सिंधु नदी पर बांध बनाने की कोशिश करता है तो युद्ध होगा. पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने यह टिप्पणी हजरत शाह अब्दुल लतीफ भिट्टाई के 282वें उर्स के दौरान की. वह भीत शाह में 'शाह लतीफ पुरस्कार' समारोह को संबोधित कर रहे थे.
पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने भारत को युद्ध की धमकी दी है. उनका कहना है कि अगर भारत सिंधु जल संधि को स्थगित रखता है और सिंधु नदी पर बांध बनाने की कोशिश करता है, तो हालात युद्ध तक पहुंच सकते हैं.
बिलावल ने यह बयान हजरत शाह अब्दुल लतीफ भिट्टाई के 282वें उर्स के दौरान, भीत शाह में आयोजित 'शाह लतीफ पुरस्कार' समारोह में दिया. बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त कदम उठाए थे, जिनमें सिंधु जल संधि को रोकना भी शामिल था. इस कदम से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है.
भारत की कार्रवाई से बौखलाया हुआ है पाकिस्तान
7 मई को भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों पर हवाई हमला कर उन्हें पूरी तरह तबाह कर दिया. यह पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका था. हालांकि 10 मई को दोनों देशों के बीच युद्धविराम हो गया था.
जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने भी जताई युद्ध की आशंका
इससे पहले भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने भी कहा था कि जिस अगले युद्ध की आशंका जताई जा रही है, वह जल्द ही हो सकता है और हमें उसी के मुताबिक तैयार रहना होगा. उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सशस्त्र बलों को पूरी तरह फ्री हैंड दिया गया था और इसी वजह से यह अभियान सफल रहा.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.








