
भारत ने अमेरिकी वीजा जारी करने में देरी का मुद्दा उठाया, US ने यह मजबूरी बताई
AajTak
भारत के विदेश मंत्री जयशंकर ने वॉशिंगटन डीसी में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से द्विपक्षीय वार्ता की. उन्होंने इस दौरान अमेरिका के समक्ष भारतीयों को वीजा जारी करने में देरी का मामला उठाया. इस पर ब्लिंकन ने कहा कि कोरोना के बाद से भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में वीजा जारी करने में दिक्कतें आ रही हैं, जिन्हें सुलाझाया जाएगा.
भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ द्विपक्षीय वार्ता के दौरान वीजा जारी करने में देरी का मुद्दा उठाया. जयशंकर ने वॉशिंगटन डीसी में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीयों को अमेरिकी वीजा जारी हासिल करने में जरूरत से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ता है. इस पर ब्लिंकन ने कहा कि वह इस मामले की संवेदनशीलता से वाकिफ हैं और जल्द ही इसे सुलझाया जाएगा.
जयशंकर ने कहा कि भारत ने जरूरत पड़ने पर वीजा के लिए आवेदनों के बैकलॉग में मदद की है लेकिन अमेरिका को खुद से चीजें संभालनी होंगी.
जयशंकर ने कहा, मैंने अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन को सुझाव दिया कि अगर भारत सरकार इस मुद्दे को बेहतर तरीके से सुलझाने के लिए अमेरिकी सरकार की कुछ मदद कर सकती है तो बेशक की जाएगी. लेकिन यह मुद्दा मुख्य रूप से अमेरिका है और उसे ही इससे निपटना होगा. हम सहयोग करेंगे.
उन्होंने कहा, भारत में विशेष रूप से छात्रों को अमेरिकी वीजा के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है इसलिए यह गंभीर समस्या है. लेकिन मैं आश्वस्त हूं कि अमेरिकी प्रशासन इस समस्या को सुलझाएगा. हमें उम्मीद हैं कि चीजों में सुधार होगा.
अमेरिकी विदेश विभाग के मुताबिक, वीजा जारी करने में देरी का मामला सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है. कोरोना महामारी के बाद से दुनियाभर में अमेरिकी दूतावास और उनके मिशन को वीजा जारी करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा है.
जयशंकर के साथ द्विपीक्षाय वार्ता के बाद ब्लिंकन ने वीजा जारी करने में देरी का कारण बताते हुए कहा कि हम दुनियाभर में इस समस्या का सामना कर रहे हैं. वीजा जारी करना विदेश विभाग का सेल्फ फाइनेंसिंग हिस्सा ही है, जिसका मतलब है कि दुनियाभर में वीजा जारी करने के लिए हम जो फीस लेते हैं, उसे हमारे बजट में जोड़ा जाता है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.







