
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान RSS पर बरसे राहुल गांधी, कहा- सावरकर ने की अंग्रेजों की मदद
AajTak
कांग्रेस नेता राहुल गांधी कर्नाटक में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने RSS और सावरकर पर आरोप लगाया कि वो ब्रिटिशर्स की मदद कर रहे थे. राहुल गांधी यह प्रेस कॉन्फ्रेंस भारत जोड़ो यात्रा के बीच कर रहे हैं.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर हैं. राहुल गांधी ने कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर जमकर निशाना साधा. राहुल गांधी ने सावरकर को भी निशाने पर लिया और अंग्रेजों की मदद करने का आरोप लगा दिया.
'सावरकर को मिलता था अंग्रेजों से पैसा'
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि संघ और सावरकर अंग्रेजों की मदद कर रहे थे. उन्होंने सीधा हमला बोलते हुए कहा कि सावरकर को अंग्रेजों से पैसा मिलता था. राहुल गांधी ने कहा कि देश की आजादी के लिए कांग्रेस ने लड़ाई लड़ी.
'नफरत फैलाना देश विरोधी काम'
पीएफआई के मुद्दे पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, 'मेरा मानना है कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि नफरत फैलाने वाला व्यक्ति कौन है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे किस समुदाय से आते हैं, नफरत और हिंसा फैलाना एक राष्ट्र विरोधी काम है और हम ऐसे लोगों के खिलाफ लड़ेंगे.'
इसलिए कर रहे NEP का विरोध













