
भारत को दुश्मन बनाकर भी कुर्सी नहीं बचा पाएंगे ट्रूडो? कनाडाई मीडिया ने पूछे तीखे सवाल
AajTak
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो कुछ सालों से महंगाई, हाउसिंग आदि घरेलू मुद्दों को लेकर देश में घिरे हैं. हालिया पोल्स में वो अपने विपक्षी से भी पिछड़ गए हैं. ऐसे वक्त में उन्होंने देश में विदेशी हस्तक्षेप का मुद्दा उछाला है लेकिन अपने इस एजेंडे में वो फेल हुए हैं.
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कनाडाई नागरिक और खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में विदेशी हस्तक्षेप का मुद्दा ऐसे समय में उठाया जब उन्हें देश में मंहगाई, हाउसिंग और जीवन की लागत पर घेरा जा रहा है. पोल्स में वो अपने विपक्षी से लगातार पिछड़ रहे हैं और एक वक्त युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय ट्रूडो अपनी लोकप्रियता तेजी से खो रहे हैं. सत्ता खोने के डर के बीच ट्रूडो ने भारत पर निज्जर हत्याकांड में संलिप्तता के आरोप लगाए हैं लेकिन उनका यह एजेंडा भी नाकामयाब होता दिख रहा है.
कनाडा की मीडिया घरेलू मुद्दों को लेकर ट्रूडो को घेर रही थी और विदेशी हस्तक्षेप का मुद्दा उछालने के बाद भी कनाडाई मीडिया के ट्रूडो से तीखे सवाल रुके नहीं है. हाल ही में उन्होंने कनाडा ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (CBC) को एक इंटरव्यू दिया है जिसमें हाउसिंग, महंगाई और जीवन लागत की बढ़ती कीमत को लेकर उनसे जवाबदेही मांगी गई.
ट्रूडो से तीखे सवाल
कनाडाई एंकर ने ट्रूडो से कहा कि उनके पोलिंग नंबर्स बेहद खराब हैं. एंकर ने पूछा, '2015 में जब से आप चुनकर आए हैं, ये इतने खराब कभी नहीं रहे. आप युवाओं में बेहद लोकप्रिय थे लेकिन अब वो आपसे दूर रहे हैं. आपको क्या लगता है... युवा आपसे क्यों दूर हो रहे हैं?
जवाब में ट्रूडो ने कहा, 'हमने युवाओं के साथ काम किया है. वो एक ऐसी सरकार को छोड़कर हमसे जुड़े थे जो जलवायु परिवर्तन पर कुछ नहीं कर रही थी, जो सभी को समान आर्थिक मौके देने के बारे में नहीं सोच रही थी. हमने उन्हें अपने पक्ष में किया था. कोविड महामारी से पहले हम अच्छी स्थिति में थे लेकिन पिछले कुछ साल बेहद मुश्किल रहे हैं, खासकर युवाओं के लिए. खाने-पीने के सामानों के दाम बढ़े हैं, बल्कि घर खरीदने के सपने को भी झटका लगा है. हम इस दिशा में काम कर रहे हैं.'
महंगाई के लिए रूस-यूक्रेन युद्ध और महामारी को बताया जिम्मेदार

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








