
'भारत को छूट नहीं मिलेगी', कनाडा के आरोपों पर अमेरिका ने दी कड़ी प्रतिक्रिया
AajTak
कनाडा के आरोपों पर अमेरिका ने कहा था कि वो इसे लेकर बेहद चिंतित है और भारत से आग्रह है कि वो जांच में सहयोग करे. अब अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने भारत पर सख्ती दिखाई है. उन्होंने कहा है कि इस मामले पर भारत को कोई विशेष छूट नहीं मिलेगी.
भारत पर कनाडा के आरोपों को लेकर अमेरिका सख्त होता दिख रहा है. अमेरिका ने कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड में भारत की संलिप्तता के आरोपों पर कहा है कि इस मामले में अमेरिका की तरफ से भारत को कोई विशेष छूट नहीं मिलेगी. गुरुवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन ने सख्त लहजे में कहा कि अमेरिका अपने बुनियादी सिद्धांतों के लिए खड़ा रहेगा चाहे इससे कोई भी देश प्रभावित हो.
व्हाइट हाउस प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सुलिवन ने कहा कि अमेरिका कनाडा के आरोपों को लेकर बेहद चिंतित है और आरोप की जांच का समर्थन करता है. उन्होंने कहा कि अमेरिका चाहता है, अपराधियों को न्याय के कठघरे में लाया जाए.
सुलिवन से पत्रकारों ने पूछा कि क्या राष्ट्रपति जो बाइडेन इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करेंगे और क्या यह विवाद अमेरिका और भारत के रिश्तों के लिए खतरा पैदा कर सकता है?
जवाब में सुलिवन ने कहा कि वो प्राइवेट डिप्लोमैटिक वार्ता के बारे में बात नहीं करना चाहते हैं लेकिन इस मुद्दे को अमेरिका उच्च स्तर पर भारत के अधिकारियों के साथ संपर्क में है.
'अमेरिका भारत को विशेष छूट नहीं देगा'
सुलिवन ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा, 'यह हमारे लिए चिंता का विषय है. यह एक ऐसा मामला है जिसे हमने गंभीरता से लिया है. मामला ऐसा है कि हम इस पर काम करना जारी रखेंगे और किसी देश की परवाह किए बिना हम ऐसा करेंगे. इस तरह के कामों के लिए आपको कोई विशेष छूट नहीं दी जाएगी. बिना किसी देश की परवाह किए हम हमने बुनियादी सिद्धांतों के लिए खड़े रहेंगे. हम अपने करीबी सहयोगी कनाडा के साथ भी निकटता से काम करेंगे क्योंकि मामले की जांच और राजनयिक प्रक्रिया को वो आगे बढ़ा रहा है.'

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








