
भारत के सख्त रुख के बाद नरम पड़े ट्रूडो, कहा- इंडिया उभरती हुई ताकत, हम अच्छे रिश्ते चाहते हैं
AajTak
खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप भारत पर लगाने के बाद अब कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो के तेवर नरम पड़ते नजर आ रहे हैं. दरअसल कनाडा द्वारा लगाए गए आरोपों को भारत ने बेतुका बताकर सिरे से खारिज कर दिया था.
खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप भारत पर मढ़ने के बाद से ही कनाडा और भारत के रिश्ते नाजुक दौर में पहुंच गए हैं. भारत के सख्त रवैये के बाद अब कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन टुड्रो नरम पड़े हैं. ट्रूडो ने कहा है कि कनाडा भारत के साथ अपने 'घनिष्ठ संबंध' बनाने को लेकर प्रतिबद्ध है.
प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि "विश्वसनीय आरोपों" के बावजूद कि भारत सरकार पिछले जून में ब्रिटिश कोलंबिया में सिख नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में शामिल था, कनाडा अभी भी भारत के साथ घनिष्ठ संबंध बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. मॉन्ट्रियल में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान ट्रूडो ने कहा कि उन्हें लगता है कि यह "बेहद महत्वपूर्ण" है कि कनाडा और उसके सहयोगी विश्व मंच पर भारत के बढ़ते महत्व को देखते हुए उसके साथ "रचनात्मक और गंभीरता से" जुड़ते रहें.
भारत बढ़ती आर्थिक ताकत- ट्रुडो
उन्होंने कहा, “भारत एक बढ़ती आर्थिक शक्ति और महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक ताकत है. और जैसा कि हमने पिछले साल अपनी इंडो-पैसिफिक रणनीति प्रस्तुत की थी, हम भारत के साथ घनिष्ठ संबंध बनाने को लेकर बहुत गंभीर हैं.वहीं जाहिर तौर पर, कानून के शासन वाले देश के रूप में, हमें इस बात पर जोर देने की जरूरत है कि भारत को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उसे कनाडा के साथ काम करने की जरूरत है कि तांकि इस मामले के पूरे तथ्य मिलें.'
ये भी पढ़ें: सबूत सौंपने की बात आई तो पैंतरेबाजी पर उतरे ट्रूडो, बोले- कनाडा ने कई सप्ताह पहले भारत को दिए थे साक्ष्य
ट्रुडो को लगा झटका

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








