
भारत के विरोध के बीच पाकिस्तान ने इस देश को दिया चीन-पाक आर्थिक गलियारे में शामिल होने का न्योता
AajTak
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने तुर्की को चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) प्रोजेक्ट में शामिल होने का प्रस्ताव दिया है. अरबों डॉलर का यह प्रोजेक्ट पीओके से होकर गुजरता है. जिस कारण से भारत इसका विरोध करता रहा है.
तुर्की के दो दिवसीय दौरे के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने तुर्की को China-Pakistan Economic Corridor (सीपीईसी) प्रोजेक्ट में शामिल होने का प्रस्ताव दिया है. अरबों डॉलर का यह प्रोजेक्ट पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) से होकर गुजरता है. जिस कारण से भारत हमेशा से इसका विरोध करता रहा है.
जुलाई में भारतीय विदेश मंत्रालय ने चेतावनी देते हुए कहा था कि अन्य देशों को इसमें शामिल करने का कोई भी कदम भारत की संप्रुभता एवं क्षेत्रीय अखंडता का सीधा उल्लंघन है.
शहबाज शरीफ ने यह प्रस्ताव राजधानी अंकारा में तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोगान के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पेश किया.
तुर्की को दिया प्रस्ताव पाकिस्तानी न्यूजपेपर डॉन के मुताबिक, शहबाज शरीफ ने प्रस्ताव देते हुए कहा कि चीन और पाकिस्तान के साथ तुर्की भी इस आर्थिक गलियारे में सहयोगी बने. शरीफ ने कहा कि तुर्की के आने से यह गठबंधन और मजबूत होगा और इससे हम आज की चुनौतियों का सामना कर पाएंगे.
रिपोर्टस के मुताबिक, शहबाज शरीफ ने कहा है कि अगर तुर्की सीपीईसी में शामिल होने के लिए तैयार होता है तो वो चीन के साथ इस मामले पर बात करेंगे. पाकिस्तान ने तुर्की को यह प्रस्ताव ऐसे समय में दिया है, जब भारत के कड़े विरोध के बावजूद दोनों देशों ने (चीन और पाकिस्तान) अफगानिस्तान में भी इस प्रोजेक्ट का विस्तार करने की इच्छा जताई है.
भारत करता रहा है विरोध पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से प्रोजेक्ट गुजरने के कारण भारत हमेशा से इसका विरोध करता रहा है. जून में सीपीईसी में नए देशों को शामिल करने की खबरों के बीच भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी. बयान जारी करते हुए बागची ने कहा था कि इस तरह का कोई भी कदम स्वाभाविक रूप से अनुचित, अवैध और अस्वीकार्य है. विदेश मंत्री ने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा था कि इस प्रकार का कोई भी कदम भारत की संप्रुभता एवं क्षेत्रीय अखंडता के खिलाफ है.

मैं श्वेता सिंह सीधे युद्ध भूमि से आपको महायुद्ध के बीसवें दिन की खबर बता रही हूं. कल ईरान की गैस फील्ड पर इजरायल के हमले के बाद लगातार चार खाड़ी देश के ऑयल-गैस डिपो-रिफाइनरी पर बड़ा हमला ईरान ने कर दिया है. ईरान ने सऊदी अरामको और यूएई के टर्मिनल के अलावा कतर के सबसे बड़े गैस टू लिक्वड प्लांट रास लफान पर मिसाइल हमला कर दिया. कतर के इस प्लांट से दुनिया को 20 से 25 प्रतिशत गैस की सप्लाई होती है. वहीं सऊदी अरब के यनबू पोर्ट पर स्थित सैमरेफ ऑयल रिफाइनरी पर हवाई हमला हुआ है.

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.










