
भारत के विरोध के बावजूद बाज नहीं आ रहा नेपाल, नए नोट में इन क्षेत्रों को बताया अपना हिस्सा
AajTak
नेपाल के केंद्रीय बैंक ने 100 रुपये के नए नोट जारी किए हैं जिनमें देश का अपडेटेड मैप शामिल है. नेपाल ने एक बार फिर अपने मैप में कालापानी, लिपुलेख और लिम्पियाधुरा जैसे विवादित क्षेत्र को अपना दिखाया है. इन तीनों ही क्षेत्रों को भारत अपना बताता रहा है.
नेपाल के केंद्रीय बैंक ने गुरुवार को 100 रुपये के नए नोट जारी किए हैं, जिनमें देश का संशोधित मैप छपा है. नेपाल के नोट में छपे मैप में विवादित क्षेत्र कालापानी, लिपुलेख और लिम्पियाधुरा शामिल हैं जिन्हें नेपाल का हिस्सा बताने पर भारत आपत्ति जताता रहा है. भारत इन क्षेत्रों पर अपना दावा करता है.
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, नेपाल के केंद्रीय बैंक, नेपाल राष्ट्र बैंक (एनआरबी) की तरफ से जारी नए नोट पर पूर्व गवर्नर महाप्रसाद अधिकारी के हस्ताक्षर हैं. नोट पर जारी करने की तारीख 2081 बीएस अंकित है, जो ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार, पिछले साल 2024 को दिखाती है.
प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान, नेपाल ने मई 2020 में संसद की स्वीकृति के बाद अपने मैप को अपडेट किया था. नेपाल का मैप अपडेट काफी विवादित रहा क्योंकि इसमें कालापानी, लिपुलेख और लिम्पियाधुरा को शामिल किया गया था.
मैप के नए संस्करण को लेकर नेपाल केंद्रीय बैंक के एक प्रवक्ता ने कहा कि पुराने 100 रुपये के नोट में भी यह मैप मौजूद था, लेकिन इसे सरकार के निर्णय के अनुसार संशोधित किया गया है.
उन्होंने साफ किया कि 10, 50, 500 और 1000 रुपये जैसे अन्य नोटों में मैप नहीं है, केवल 100 रुपये के नोट पर ही देश का मैप छापा जाता है.
भारत का कहना है कि लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा उसके क्षेत्र में आते हैं.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








