
भारत के खिलाफ आतंकी हमलों की साचिश रचने वाला जेल से रिहा, बांग्लादेशी कोर्ट ने दी राहत
AajTak
अब्दुस सलाम ने भारत के खिलाफ आतंकी हमलों को अंजाम देने में पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन हरकत-उल-जिहाद-अल-इस्लामी (हूजी) की मदद की थी. अब्दुस को 2004 में बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना पर ग्रेनेड हमले की साजिश रचने के लिए मौत की सजा सुनाई गई थी.
बांग्लादेश की एक अदालत ने एक और भारत विरोधी आतंकी को राहत दे दी है. मंगलवार को पूर्व मंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) का सदस्य, अब्दुस सलाम पिंटू, जिसने पीओके और बांग्लादेश में आतंकवादियों को फंड मुहैया कराया था, को 17 साल बाद जेल से रिहा कर दिया गया.
अब्दुस सलाम ने भारत के खिलाफ आतंकी हमलों को अंजाम देने में पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन हरकत-उल-जिहाद-अल-इस्लामी (हूजी) की मदद की थी. अब्दुस को 2004 में बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना पर ग्रेनेड हमले की साजिश रचने के लिए मौत की सजा सुनाई गई थी.
आतंकियों की भर्ती और ट्रेनिंग में की मदद
अब्दुस सलाम ने पीओके में हूजी के लिए हथियारों की खरीद, भर्ती और ट्रेनिंग प्रोग्राम में मदद करके भारत में आतंकवादी हमलों में अहम रोल निभाया था. उस पर हूजी को मदरसे के छात्रों को हथियारों और विस्फोटकों की ट्रेनिंग देने और कश्मीर में आतंकवादियों के लिए पैसे और हथियार जुटाने में मदद करने का आरोप लगाया गया है.
शेख हसीना पर किया जानलेवा हमला
पाकिस्तान स्थित हूजी न केवल भारत में बल्कि बांग्लादेश, इजरायल, न्यूजीलैंड, ब्रिटेन और अमेरिका में भी एक नामित आतंकवादी संगठन है. ढाका स्थित डेली स्टार के अनुसार, अब्दुस को हाई कोर्ट ने बरी कर दिया. वह 2008 से जेल में बंद था. अब्दुस सलाम पिंटू और बीएनपी के एक अन्य पूर्व मंत्री लुत्फ़ोज़ामन बाबर को पिछले हफ्ते बरी कर दिया गया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








