
भारत की जेलों में 452, पाकिस्तान में 254 कैदी बंद... शरीफ सरकार ने जंग में गायब 38 लापता सैनिकों की लिस्ट भी सौंपी
AajTak
पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने कहा, पाकिस्तान ने सोमवार को भारत को 1965 और 1971 के युद्धों में लापता हुए सैनिकों की एक सूची सौंपी है. जबकि एक-दूसरे की हिरासत में नागरिक कैदियों और मछुआरों की सूची का आदान-प्रदान किया है.
भारत और पाकिस्तान ने सोमवार को एक-दूसरे की जेलों में बंद असैन्य कैदियों और मछुआरों की लिस्ट सौंपी है. दोनों देश 2008 के द्विपक्षीय समझौते के तहत साल में दो बार एक जनवरी और एक जुलाई को ऐसी सूची शेयर करते हैं. भारत की जेलों में 452 पाकिस्तानी कैदी बंद हैं. जबकि पाकिस्तान की जेल में 254 भारतीय नागरिक बंद हैं. पाकिस्तान ने 1965 और 1971 की जंग में गायब 38 लापता सैनिकों की लिस्ट भी सौंपी है.
पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने कहा, पाकिस्तान ने सोमवार को भारत को 1965 और 1971 के युद्धों में लापता हुए सैनिकों की एक सूची सौंपी है. जबकि एक-दूसरे की हिरासत में नागरिक कैदियों और मछुआरों की सूची का आदान-प्रदान किया है. नई दिल्ली और इस्लामाबाद में राजनयिक चैनलों के जरिए एक-दूसरे की सूची का आदान-प्रदान किया गया है.
पाकिस्तान ने 38 लापता सैनिकों की सूची भी सौंपी
पाकिस्तानी विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा, 38 लापता सैनिकों की एक सूची भी सौंपी गई है. पाकिस्तान का कहना है कि इन सैनिकों के बारे में माना जाता है कि ये 1965 और 1971 के युद्धों के बाद से भारत की हिरासत में हैं.
पाकिस्तान ने बताया कि उसके यहां जेलों में 254 भारतीय बंद हैं. जबकि भारत ने 452 पाकिस्तानी कैदियों के बंद होने की जानकारी दी है. ये सभी कैदी दोनों देशों के नागरिक या मछुआरे हैं.
पाकिस्तान ने रिहाई की मांग की

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.








