
भारत, अमेरिका, तुर्की, ईराक... इब्राहिम रईसी के हेलिकॉप्टर हादसे पर किसने क्या कहा
AajTak
ईरानी राष्ट्रपति के हेलिकॉप्टर के हादसे का शिकार होने के बाद तमाम वर्ल्ड लीडर्स ने चिंता जतानी शुरू कर दी है. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि संकट की इस घड़ी में भारत ईरान के लोगों के साथ खड़ा है.
ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया है. हादसा तब हुआ, जब वे अजरबैजान देश में एक डैम का उद्घाटन करने के बाद ईरान वापस लौट रहे थे. इस दौरान ही ईरान के ही पूर्वी अजरबैजान प्रांत में उनका हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया. इस दौरे पर तीन हेलिकॉप्टर गए थे, जिसमें से दो तो वापस लौट आए लेकिन जिस हेलिकॉप्टर में इब्राहिम रईसी सहित ईरान के विदेश मंत्री सवाल थे. वह हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया.
ईरानी राष्ट्रपति के हेलिकॉप्टर के हादसे का शिकार होने के बाद तमाम वर्ल्ड लीडर्स ने चिंता जतानी शुरू कर दी है. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वह घटना को लेकर बेहद चिंतित हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा,'आज राष्ट्रपति रईसी की हेलिकॉप्टर उड़ान के संबंध में रिपोर्टों से अत्यधिक चिंतित हूं. हम संकट की इस घड़ी में ईरानी लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं, और राष्ट्रपति और उनके साथियों की भलाई के लिए प्रार्थना करते हैं.'
अमेरिका की तरफ से आई प्रतिक्रिया
दुर्घटना के बाद अमेरिका की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रवक्ता ने बताया कि उन्हें अपने प्लेन में सवार होते वक्त घटना की जानकारी दे दी गई है. वहीं, अमेरिका के विदेश विभाग के मुताबिक US ईरान में ईरानी राष्ट्रपति और विदेश मंत्री को ले जा रहे एक हेलिकॉप्टर की संभावित हार्ड लैंडिंग की रिपोर्ट पर करीब से नजर रख रहा है.
तुर्की ने भेजा नाइट विजन हेलिकॉप्टर
हादसे पर तु्र्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन का बयान भी आया है. उन्होंने कहा,'हमें गहरा दुख है कि ईरान के राष्ट्रपति और मेरे भाई इब्राहिम रईसी और उनके प्रतिनिधिमंडल का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. मैं यह व्यक्त करना चाहता हूं कि तुर्की, ईरानी अधिकारियों के साथ पूर्ण संपर्क और समन्वय के साथ बारीकी से नजर रख रहा है. हम सहायता प्रदान करने के लिए तैयार हैं. आशा है कि राष्ट्रपति और उनके प्रतिनिधिमंडल के बारे में जल्द अच्छी खबर मिलेगी. इसके अलावा तुर्की ने सर्च ऑपरेशन के लिए नाइट विजन हेलिकॉप्टर के साथ रेस्क्यू टीम और गाड़ियां भी भेजी हैं.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.






