
भारतीय सैनिकों की वापसी से पहले मालदीव ने तुर्की से खरीदा ड्रोन, इकोनॉमिक जोन की करेगा निगरानी
AajTak
पिछले दिनों मालदीव और भारत के संबंधों में आई खटास और देश से भारतीय सैनिकों की वापसी के फैसले के बाद राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू रक्षा प्रणालियों पर जोर देते दिख रहे हैं. मालदीव ने पहले हथियारों के संबंध में चीन के साथ समझौता किया और अब तुर्की से ड्रोन खरीदे हैं.
मालदीव (Maldives) ने हिंद महासागर में अपने इकोनॉमिक जोन में गश्त के लिए तुर्की से ड्रोन खरीद लिए हैं. मालदीव ने यह खरीदारी चीन से नॉन-लीथल यानी गैर-घातक हथियार प्राप्त करने के लिए हुए एक रक्षा समझौते के बाद की है. मालदीव सरकार अगले हफ्ते ड्रोन का संचालन शुरू कर सकती है. एजेंसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि ड्रोन कितनी संख्या में आएगा, इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी ना तो मालदीव रक्षा मंत्रालय और ना ही विदेश मंत्रालय ने दी है.
चीन समर्थक मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने चीन से वापस आने पर संकेत दिया था कि सरकार निगरानी ड्रोन हासिल करने के बारे में सोच रही है.
मालदीव में पहली बार सैन्य ड्रोन
ड्रोन खरीदने के लिए सरकार ने तुर्की की एक कंपनी के साथ एक समझौता किया और पहली बार मालदीव में सैन्य ड्रोन लाए गए हैं. ड्रोन 3 मार्च को मालदीव पहुंचाए गए थे. न्यूज पोर्टल Adhadhu की रिपोर्ट के मुताबिक मामले से जुड़े एक सीनियर सरकारी अधिकारी ने बताया कि मौजूदा वक्त में ड्रोन नूनू माफारू इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हैं.
यह भी पढ़ें: 'भारत के बॉयकॉट से हमारा टूरिज्म बेहाल...', मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति ने मांगी माफी
चीन से लौटने के बाद मुइज्जू की थी रक्षा पर बात

मैं श्वेता सिंह सीधे युद्ध भूमि से आपको महायुद्ध के बीसवें दिन की खबर बता रही हूं. कल ईरान की गैस फील्ड पर इजरायल के हमले के बाद लगातार चार खाड़ी देश के ऑयल-गैस डिपो-रिफाइनरी पर बड़ा हमला ईरान ने कर दिया है. ईरान ने सऊदी अरामको और यूएई के टर्मिनल के अलावा कतर के सबसे बड़े गैस टू लिक्वड प्लांट रास लफान पर मिसाइल हमला कर दिया. कतर के इस प्लांट से दुनिया को 20 से 25 प्रतिशत गैस की सप्लाई होती है. वहीं सऊदी अरब के यनबू पोर्ट पर स्थित सैमरेफ ऑयल रिफाइनरी पर हवाई हमला हुआ है.

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.










