
भारतीय मूल के जोहरान ममदानी बने न्यूयॉर्क के मेयर, ट्रंप की धमकियों के बावजूद ऐतिहासिक जीत
AajTak
न्यूयॉर्क शहर के मेयर पद के लिए होने वाले चुनावों से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया कि वे निर्दलीय उम्मीदवार एंड्रयू कुओमो का समर्थन कर रहे हैं, जो इस साल जून में डेमोक्रेटिक प्राइमरी में ममदानी से हार गए थे.
अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर का मेयर चुनाव अब आखिरी दौर में है. राष्ट्रपति ट्रंप की धमकियों और आलोचनाओं के बीच डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट पार्टी के प्रमुख उम्मीदवार ममदानी ने चुनावों में अपना दबदबा बनाए हुए हैं. न्यूयॉर्क शहर के चुनाव बोर्ड के मुताबिक, शाम 6 बजे (स्थानीय समय) तक न्यूयॉर्क शहर के मेयर चुनाव में 17 लाख से ज़्यादा लोगों ने मतदान किया. यह पिछले तीन दशकों में मेयर चुनाव में सबसे ज़्यादा मतदान है.
प्रोग्रेसिव डेमोक्रेट ज़ोहरान ममदानी का मुकाबला निर्दलीय एंड्रयू कुओमो और रिपब्लिकन कर्टिस स्लीवा से है. यह चुनाव डोनाल्ड ट्रंप के बाद के दौर की पहली बड़ी राजनीतिक परीक्षा है. आज पता चल जाएगा कि अमेरिका के सबसे बड़े शहर का नेतृत्व कौन करेगा.
ज़ोहरान ममदानी के अचानक उभार ने शहर के धनी अभिजात वर्ग को चौंका कर रख दिया है. रिपब्लिकन और यहां तक कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ममदानी का तीखा विरोध किया है.
न्यूयॉर्क में वोटिंग खत्म
डेमोक्रेटिक उम्मीदवार ज़ोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क शहर के मेयर का चुनाव निर्दलीय उम्मीदवार और पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो और रिपब्लिकन उम्मीदवार कर्टिस स्लीवा के खिलाफ जीत लिया है.
न्यूयॉर्क शहर में वोटिंग खत्म हो गई है. शहर के चुनाव बोर्ड ने बताया कि 20 लाख से ज़्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है, जो 1969 के बाद से मेयर पद के चुनाव में सबसे ज़्यादा वोटिंग है. शहर की आबादी लगभग 85 लाख है.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








