
भारतीय मूल की कमला हैरिस की नस्ल पर क्या बोले ट्रंप, देखें आमने-सामने की डिबेट में कौन पड़ा भारी
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट हुई है. इस डिबेट के दौरान दोनों ही उम्मीदवार एक-दूसरे पर हावी होते दिखे. दोनों के बीच रूस-यूक्रेन युद्ध, इजरायल-हमास युद्ध डिबेट का एक अहम विषय रहा.
अमेरिकी चुनावों में महज आठ हफ्ते रह गए हैं और आज यानी बुधवार का दिन अमेरिका के लिए बड़ा अहम है. आज अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस के बीच पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट हुई है. राष्ट्रपति जो बाइडेन के राष्ट्रपति पद की दौड़ से पीछे हटने और कमला हैरिस के रेस में शामिल होने से अमेरिकी चुनाव दिलचस्प बन पड़ा है और इसका सबूत प्रेसिडेंशियल डिबेट देखने से मिला.
डिबेट से पहले हुए कई पोल्स में दोनों ही उम्मीदवार जिस तरह के एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते दिख रहे थे, डिबेट के दौरान भी कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच कांटें की टक्कर देखने को मिली. कभी ट्रंप तो कभी हैरिस एक-दूसरे पर हावी होते दिखे.
ट्रंप ने हैरिस को घेरा
जैसा कि अनुमान लगाया जा रहा था, डिबेट के दौरान डोनाल्ड ट्रंप हैरिस के खिलाफ व्यक्तिगत हमले करते दिखे. अमेरिकी अर्थव्यवस्था के बारे में एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने हैरिस और उनके पिता को मार्क्सवादी कहा.
ट्रंप ने कहा,'तीन साल पहले और चार साल पहले वह जो भी मानती थी, वह सब खत्म हो चुका है. अब वह मेरे दर्शनशास्त्र की ओर जा रही है. वह एक मार्क्सवादी हैं. हर कोई जानता है कि वह एक मार्क्सवादी हैं. उनके पिता अर्थशास्त्र में मार्क्सवादी प्रोफेसर हैं. उन्होंने हैरिस को अच्छी शिक्षा दी.' ट्रंप की इस टिप्पणी के दौरान कमला हैरिस हंसती दिखीं.
ट्रंप ने जो बाइडेन प्रशासन के कामों को लेकर हैरिस को निशाना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. ट्रंप ने कहा कि बाइडेन प्रशासन के दौरान अमेरिका में अपराध रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ा है. उनके इस बयान के बाद कमला हैरिस ने ट्रंप पर व्यक्तिगत हमला करते हुए कहा कि ऐसी टिप्पणी एक ऐसे व्यक्ति की तरफ से अच्छी नहीं लगती जिस पर कई बार आपराधिक आरोप लगाए गए हैं.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.










