
भारतीय मिसाइल गिरने के बाद ये खतरनाक कदम उठाने वाला था पाकिस्तान!
AajTak
9 मार्च को एक भारतीय मिसाइल गलती से पाकिस्तान के क्षेत्र में जा गिरी थी. बताया जा रहा है कि पाकिस्तान उसी क्षमता वाली एक मिसाइल भारत पर दागने की सोच रहा था. लेकिन ऐन वक्त पर पाकिस्तान ने अपना फैसला बदल लिया.
भारतीय सुपरसोनिक मिसाइल के गलती से पाकिस्तानी क्षेत्र में क्रैश होने का मामला अभी खत्म होता नहीं दिख रहा. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की मिसाइल के जवाब में पाकिस्तान जवाबी कार्रवाई करने वाला था. पाकिस्तान जवाबी कार्रवाई में भारत में उसी क्षमता की मिसाइल दागने वाला था. हालांकि, भारतीय मिसाइल की प्रारंभिक जांच के बाद पाकिस्तान को संकेत मिला कि ये किसी गड़बड़ी का नतीजा हो सकता है जिसके बाद पाकिस्तान ने भारत पर मिसाइल दागने का अपना निर्णय बदल लिया.
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मामले से परिचित लोगों का कहना है कि भारतीय मिसाइल के जवाब में पाकिस्तान भारत पर एक मिसाइल दागने वाला था लेकिन जब पाकिस्तान को जांच के बाद इस बात के संकेत मिले कि मिसाइल किसी गड़बड़ी के कारण फायर हो सकती है तो उसने अपना मन बदल लिया.
भारत की तरफ से 9 मार्च को एक मिसाइल पाकिस्तान के मियां चन्नू इलाके में जा गिरी. मिसाइल से कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन कुछ आवासीय इमारतों को नुकसान पहुंचा. भारत ने इस घटना पर खेद जताते हुए कहा कि नियमित मेंटेनेंस के दौरान गलती से मिसाइल फायर हो गई. भारत ने इस पर एक उच्चस्तरीय जांच भी बिठा दी है.
मामले से परिचित लोगों ने मसले की संवेदनशीलता को देखते हुए अपना नाम न बताने की शर्त पर ब्लूमबर्ग से कहा कि मिसाइल फायर गलती से हुई फिर भी लॉन्च के बाद भारत ने पाकिस्तान को इसकी सूचना देने के लिए दोनों पक्षों के शीर्ष सेना कमांडरों के बीच सीधी हॉटलाइन का उपयोग नहीं किया. इसके बजाय, वायु सेना के अधिकारियों ने आगे किसी भी मिसाइल लॉन्च से बचने के लिए सभी मिसाइल सिस्टम को बंद कर दिया.
मामले से परिचित लोगों ने कहा कि भारत की ओर से मिसाइल लॉन्च को लेकर जब जल्द कोई स्पष्टीकरण नहीं मिला तो उसके एक दिन बाद पाकिस्तान ने इस घटना को लेकर एक ब्रीफिंग की. भारत ने इसके एक दिन बाद ये स्वीकार किया कि गलती से उसकी मिसाइल पाकिस्तानी क्षेत्र में जा गिरी थी.
पाकिस्तान के सैन्य प्रवक्ता मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार ने देश के सैन्य मुख्यालय रावलपिंडी में संवाददाताओं से घटना की ब्रीफिंग के दौरान कहा कि पाकिस्तान की वायु सेना लगातार भारत से आ रहे सुपरसोनिक ऑब्जेक्ट को ट्रैक कर रही थी.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.








