
भारतीय कारोबारी ने UAE की जेलों से 900 लोगों को कराया रिहा, हो रही तारीफ
AajTak
एक भारतीय परोपकारी ने संयुक्त अरब अमीरात की जेलों में बंद 900 कैदियों की रिहाई कराई है. अब तक वह भारत समेत विभिन्न देशों के 20 हजार कैदियों की मदद कर चुके हैं, जिससे जेल से छूटने के बाद वे अपने परिवार से मिल सके.
खाड़ी देशों में लाखों की संख्या में भारतीय रहते हैं. यहां की जेलों में भी कई भारतीय कैद हैं लेकिन हर साल रमजान के पवित्र महीने से पहले कई कैदी रिहा भी किए जाते हैं. एक भारतीय व्यवसायी ने 900 लोगों को कैद से छुड़ाने के लिए 2.25 करोड़ रुपये का दान दिया है.
प्योर गोल्ड के मालिक 66 वर्षीय फिरोज मर्चेंट ने संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों को दस लाख दिरहम यानी 2.25 करोड़ रुपये दान के रूप में दिए. उनके कार्यालय ने एक बयान में कहा, "दुबई स्थित प्रमुख भारतीय व्यवसायी और प्योर गोल्ड के परोपकारी फिरोज मर्चेंट ने अरब देश की जेलों से 900 कैदियों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए करीब 2.25 करोड़ रुपये का दान दिया है."
ये भी पढ़ें: सऊदी अरब का खजाना हुआ खाली! क्या पूरा हो पाएगा क्राउन प्रिंस MBS का ये बड़ा सपना?
यूएई में 900 कैदियों की कराई रिहाई
2008 में स्थापित द फॉरगॉटन सोसाइटी पहल के तहत मर्चेंट ने 2024 की शुरुआत से संयुक्त अरब अमीरात में 900 कैदियों की रिहाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिसमें अजमान के 495 कैदी, फुजैराह के 170 कैदी, दुबई के 121 कैदी और 69 कैदियों की रिहाई शामिल हैं. उम्म अल क्वैन के कैदी और रास अल खैमा के 28 कैदी भी रिहा किए गए हैं.
20 हजार कैदियों की मर्चेंट ने की मदद

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.







