
भारतीयों से भीख नहीं मांगेंगे, अंतिम सांस तक लड़ेंगे, उम्रकैद पर बोलीं यासीन मलिक की पाकिस्तानी बीवी
AajTak
यासीन मलिक को बुधवार को उम्रकैद की सजा सुनाई गई. उसकी सजा को लेकर पाकिस्तान की रहने वाली उसकी पत्नी मुशाल मलिक ने भारतीय कोर्ट और अधिकारियों पर बेबुनियाद आरोप लगाए हैं. मुशान मलिक ने कहा है कि अब ये मुद्दा संयुक्त राष्ट्र में उठाया जाना चाहिए.
बुधवार को NIA की एक अदालत ने कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक को टेरर फंडिंग मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई. मलिक को दो अलग-अलग मामलों में उम्रकैद की सजा और 10 अन्य मामलों में 10-10 साल की सजा सुनाई गई. उस पर 10 लाख का जुर्माना भी लगाया गया. मलिक की सजा की पाकिस्तान में काफी चर्चा रही और उसके दोषी साबित होने के बाद से ही पाकिस्तान से सभी हलकों से उसके समर्थन में आवाजें उठ रही हैं. मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक भी लगातार इस मामले को लेकर ट्विटर पर सक्रिय हैं.
पति को सजा होने के बाद से मुशाल ने कई ट्वीट किए हैं और कई अनर्गल आरोप लगाए हैं.
मलिक को सजा होने के बाद मुशाल ने जो पहला ट्वीट किया उसमें उन्होंने लिखा, 'अदालत ने मेरे यासीन को उम्र कैद की सजा देने का फैसला किया है. अदालत लोगों को खुश करने के लिए फैसला ले सकती है, भले ही आरोपी के खिलाफ कोई सबूत न हो. और भारत में भी ऐसा ही हुआ है, उनसे और कुछ की उम्मीद नहीं की जा सकती.'
अपने ट्वीट में मुशाल ने संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन को टैग करते हुए आगे लिखा, 'पाखंडी और बर्बर भारतीय अधिकारियों ने अदालत के फैसले को प्रभावित किया है. मुझे इसमें कोई शक नहीं है. तो अब देखना है कि संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन मेरे और मेरे परिवार के साथ किस तरह से न्याय करते हैं.'
मुशाल का कहना है कि वो जो चाहे फैसला सुना सकते हैं लेकिन हम आजादी के लिए लड़ते रहेंगे. उन्होंने अपने एक ट्वीट में लिखा, 'वे मनचाहे फैसले कर सकते हैं. उनके फैसले हमारी आजादी, आजादी की हमारी मांग के लिए हमें लड़ने से नहीं रोक सकते. मैं इस लड़ाई को अंतिम सांस तक जारी रखूंगी और फिर मेरी बेटी इस लड़ाई को जारी रखेगी. हम पीढ़ियों तक लड़ेंगे जब तक हमें हमारे अधिकार नहीं मिल जाते.'
यासीन मलिक के साथ अपनी एक तस्वीर ट्वीट करते हुए मुशाल ने लिखा, 'हम कभी हार नहीं मानेंगे और न ही हारेंगे. यासीन मलिक उस धरती का बेटा है. हर कश्मीरी और पाकिस्तानी यासीन मलिक की रिहाई के लिए तब तक आवाज उठाए जब तक आसमान न हिल जाए. हमारे नेता भारतीयों से अपने जान की भीख कभी नहीं मागेंगे और न ही आत्मसमर्पण करेंगे. आजादी के लिए हमारा संघर्ष अंतिम सांस तक चलता रहेगा.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.








