
'भारतीयों से नफरत करते हैं जोहरान ममदानी', न्यूयॉर्क के नए मेयर पर एरिक ट्रंप का बड़ा आरोप
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने न्यूयॉर्क के नव निर्वाचित मेयर जोहरान ममदानी पर हमला करते हुए दावा किया कि वह
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे एरिक ट्रंप ने न्यूयॉर्क के नव निर्वाचित मेयर जोहरान ममदानी पर तीखा हमला किया है. उन्होंने कहा कि ममदानी भारतीय समुदाय से नफरत करते हैं और सोशलिस्ट कम्युनिस्ट एजेंडा चलाते हैं.
फॉक्स न्यूज के साथ एक साक्षात्कार के दौरान, ट्रंप जूनियर ने ममदानी को "एक समाजवादी कम्युनिस्ट" करार दिया, जो "किराना स्टोर का राष्ट्रीयकरण करना चाहता है, नेतन्याहू को गिरफ्तार करना चाहता है, यहूदी लोगों से नफरत करता है, और भारतीय आबादी से नफरत करता है."
उन्होंने जोर देकर कहा कि ममदानी को "सेफ स्ट्रीट, क्लीन स्ट्रीट और रीज़नेबल टैक्स" जैसी बुनियादी बातों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और सुझाव दिया कि "सरकारी हस्तक्षेप के बिना" शहर समृद्ध हो सकता है.
ममदानी का चुना जाना चिंता का विषय- एरिक
एरिक ट्रंप ने ममदानी के वामपंथी नेता के रूप में उदय को न्यूयॉर्क में एक व्यापक गिरावट का संकेत बताया. उन्होंने कहा, "अति-वामपंथी नीतियां प्रमुख अमेरिकी शहरों को कमजोर कर रही हैं." उन्होंने ममदानी को इस कथित "कट्टरपंथी" बदलाव का उदाहरण बताया और कहा कि यह शहर के भविष्य के लिए चिंता का विषय है.
यह भी पढ़ें: तल्ख रिश्ते में नया मोड़! मेयर चुनाव में जोरदार टकराव के बाद अब व्हाइट हाउस में मिलेंगे ट्रंप और ममदानी

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








