
भारतवंशी काश पटेल को डोनाल्ड ट्रंप ने बनाया नया FBI डायरेक्टर, कहा- 'अमेरिका फर्स्ट' फाइटर
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार रात अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर पोस्ट करते हुए लिखा,
राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल के गुजराती काश पटेल को बड़ी जिम्मेदारी दी है. ट्रंप ने काश पटेल को एफबीआई निदेशक के रूप में नामित किया है. काश पटेल ट्रंप के काफी करीबी माने जाते हैं. पटेल 2017 में इंटेलिजेंस पर हाउस पार्लियामेंट्री सेलेक्ट कमेटी के सदस्य बने थे. पटेल अमेरिका के खुफिया समुदाय के बारे में कट्टरपंथी विचार रखते हैं.
ट्रंप ने शनिवार रात अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर पोस्ट करते हुए लिखा, "मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि कश्यप 'काश' पटेल संघीय जांच ब्यूरो के अगले निदेशक के रूप में काम करेंगे. काश एक शानदार वकील, जांचकर्ता और 'अमेरिका फर्स्ट' फाइटर हैं, जिन्होंने अपना करियर भ्रष्टाचार को उजागर करने, न्याय की रक्षा करने और अमेरिकी लोगों की रक्षा करने में बिताया है."
यह चयन ट्रम्प के इस दृष्टिकोण के अनुरूप है कि सरकार की कानून प्रवर्तन और खुफिया एजेंसियों में आमूलचूल परिवर्तन की आवश्यकता है. यह फैसला दिखाता है कि ट्रम्प अपने संभावित विरोधियों के विरुद्ध प्रतिशोध की इच्छा रखते हैं.
तो इसलिए की गई हैं नियुक्तियां
ट्रंप का यह फैसला दर्शाता है कि वह वर्षों से चल रही संघीय जांचों से अभी भी नाराज हैं जिसकी वजह से उनका पहला कार्यकाल प्रभावित रहा था और बाद में उन पर अभियोग चलाया गया. अब एफबीआई और न्याय विभाग में अपने करीबी सहयोगियों की नियुक्ति कर ट्रंप संकेत दे रहे हैं कि ये नियुक्तियां जांच की बजाय उनका प्रोटेक्शन करेंगी.
यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप की 'शपथ' से भारतीय छात्रों पर संकट? अमेरिकी विश्वविद्यालयों ने जारी की एडवाइजरी, जानें पूरा मामला

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.







