
'भाड़ में जाओ इंडियंस...', ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्र पर जानलेवा हमला
AajTak
विदेशों में भारतीयों पर हमले की खबरें आती रही हैं. अब ऑस्ट्रेलिया में एक भारतीय छात्र पर हमले की खबर आ रही है. पार्किंग को लेकर शुरू हुआ विवाद हेट क्राइम में बदल गया और फिर भारतीय छात्र को गंभीर चोट पहुंचाई गई.
ऑस्ट्रेलिया में एक भारतीय छात्र पर हमले की खबर है. सेंट्रल एडिलेड में कथित तौर पर नस्लभेदी हमले के बाद छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि छात्र को गंभीर चोटें आई हैं. भारतीय छात्र पर हमले की निंदा की जा रही है और अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए बेहतर सुरक्षा की मांग फिर से उठने लगी है.
द ऑस्ट्रेलिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित छात्र, 23 वर्षीय चरणप्रीत सिंह अपनी पत्नी के साथ शनिवार, 19 जुलाई को शहर के लाइट शो को देखने गए थे. उसी दौरान रात लगभग 9.22 बजे किंटोर एवेन्यू के पास यह हमला हुआ. कपल ने अपनी कार पार्क ही की थी कि कथित तौर पर पांच आदमियों के एक ग्रुप ने उन्हें घेर लिया.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावर एक दूसरी गाड़ी से आए और बिना किसी उकसावे के उन्होंने छात्र पर हमला कर दिया. चरणप्रीत सिंह पर नुकीली चीजों से वार किया गया. हमले का वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर मौजूद है जिसमें हमलावर 'भाड़ में जाओ, भारतीय' जैसे नस्लीय गालियां देते हुए दिखाई दे रहे हैं. चरणप्रीत सिंह हमले से बचकर भागने की कोशिश करते हैं और हमलावर उनपर लात-घूंसे बरसाते दिख रहे हैं.
भारतीय छात्र को सिर प लगी चोट, चेहरे पर फ्रैक्चर
आस्ट्रेलिया टुडे के अनुसार, सिंह के सिर पर चोट लगी है और चेहरे पर कई फ्रैक्चर हुए हैं. वो सड़क पर बेहोश होकर गिर गए थे.
अस्पताल के बिस्तर पर 9News से बात करते हुए, चरणप्रीत सिंह ने बताया कि घटना पार्किंग को लेकर हुए विवाद से शुरू हुई थी, लेकिन जल्द ही यह एक हेट क्राइम में बदल गई. उन्होंने बताया, 'उन्होंने कहा कि तुम इंडियंस, भाड़ में जाओ. और उसके बाद उन्होंने मुक्का मारना शुरू कर दिया.'

मैं श्वेता सिंह सीधे युद्ध भूमि से आपको महायुद्ध के बीसवें दिन की खबर बता रही हूं. कल ईरान की गैस फील्ड पर इजरायल के हमले के बाद लगातार चार खाड़ी देश के ऑयल-गैस डिपो-रिफाइनरी पर बड़ा हमला ईरान ने कर दिया है. ईरान ने सऊदी अरामको और यूएई के टर्मिनल के अलावा कतर के सबसे बड़े गैस टू लिक्वड प्लांट रास लफान पर मिसाइल हमला कर दिया. कतर के इस प्लांट से दुनिया को 20 से 25 प्रतिशत गैस की सप्लाई होती है. वहीं सऊदी अरब के यनबू पोर्ट पर स्थित सैमरेफ ऑयल रिफाइनरी पर हवाई हमला हुआ है.

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.










