
भागते ओबामा का पुलिस वैन में पीछा करते दिखे ट्रंप, AI डीपफेक वीडियो के बाद अब शेयर किया मीम
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप ने एक मीम और AI डीपफेक वीडियो के जरिए ओबामा पर निशाना साधा है. उन्होंने ओबामा पर देशद्रोह का आरोप भी लगाया है, जिसमें तुलसी गैबार्ड ने समर्थन करते हुए 100 से अधिक डाक्यूमेंट्स पेश करने की बात कही है. ओबामा पक्ष ने इसे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा पर लगातार हमलावर हैं. एक बार फिर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक मीम और AI-जेनरेटेड वीडियो के ज़रिए ओबामा को निशाना बनाया. ट्रंप जूनियर द्वारा सबसे पहले शेयर किए गए इस मीम में 1994 के कुख्यात OJ Simpson पुलिस चेज़ की नकल की गई है, जिसे बाद में खुद ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर शेयर किया. मीम में ओबामा को एक सफेद Ford Bronco में भागते हुए दिखाया गया है, जबकि राष्ट्रपति ट्रंप और उपराष्ट्रपति वेन्स पुलिस कार में उनका पीछा कर रहे हैं.
यह पहली बार नहीं है जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बराक ओबामा पर इस तरह डिजिटल अटैक किया है. इससे पहले ट्रंप ने एक AI-जेनरेटेड वीडियो शेयर किया था, जिसमें ओबामा को एफबीआई एजेंट द्वारा गिरफ्तार करते दिखाया गया था. डीपफेक वीडियो में ट्रंप और ओबामा ओवल ऑफिस में बैठे दिखाए गए थे, जिसमें एफबीआई के तीन एजेंट आते हैं और ओबामा को हथकड़ी लगाकर उन्हें ट्रंप के कदमों में लेटा देते हैं. वीडियो में ट्रंप को मुस्कुराते दिखाया गया था.
डीपफेक वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रंप की खूब आलोना हुई थी. उनपर आरोप लगे कि वह असल में एपस्टीन फाइल्स से लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसमें उनपर यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के साथ संबंधों के आरोप हैं. हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप का आरोप है कि बराक ओबामा ने 2016 के चुनाव में उनपर रूस के साथ संबंधों के झूठे आरोप लगाए और उनके प्रेजिडेंशियल कैंपेन को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की.
यह भी पढ़ें: FBI ने पूर्व राष्ट्रपति ओबामा को किया अरेस्ट? ट्रंप ने शेयर किया AI-जेनरेटेड वीडियो, इंटरनेट पर मच गया हड़कंप
तुलसी गैबार्ड ने बराक ओबामा पर लगाए आरोप

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.

ईरान UAE के शहरों पर भीषण हमले कर रहा है. दुबई मॉल के आसपास स्थित पुलों पर अब बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है. रात के 11 बजे होने के बावजूद वहां लोग नहीं दिख रहे हैं जो आमतौर पर बहुत भीड़ होती थी. यहां के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले फुटबॉल मैच देखने वालों से भरे रहते थे और जगह कम पड़ जाती थी. लेकिन अब वहां केवल कुछ ही लोग हैं और रेस्टोरेंट के अंदर भी भीड़ बिलकुल नहीं है. बुर्ज खलीफा के पास का इलाका भी पूरी तरह शांत है, जहां कभी शोर शराबा होता था, अब वहां एकदम सन्नाटा है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.







